ईपीएफ के नए नियम के तहत अब कोई भी व्यक्ति 60 साल की उम्र के पहले 100 प्रतिशत डिपॉजिट नहीं निकाल पाएगा।
ईपीएफ के नियमों में एक और बदलाव किया गया है। जी हां प्रोविडेंट फंड के नए नियम के तहत अब कोई भी व्यक्ति 60 साल की उम्र के पहले 100 प्रतिशत डिपॉजिट नहीं निकाल पाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि रिटायरमेंट के पहले आप अपने PF की पूरी राशि नहीं निकाल पाएंगे। EPFO के अनुसार नए नियम के तहत यदि किसी की नौकरी 60 साल से पहले जाती है तो वो अब सिर्फ 75 प्रतिशत फंड ही निकाल सकेगा।

इस समय अभी 100 प्रतिशत फंड निकालने की छूट है। यदि EPF के किसी सब्सक्राइबर को 1 महीने तक नौकरी नहीं मिलती है तो ईपीएफ की राशि निकाल सकता है। EPFO ने ये नए नियम जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि ईपीएफओ सभी कर्मचारियों के पीएफ फंड की देखभाल करता है और इसके 6 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं।
यदि किसी कर्मचारी की सैलरी 15 हजार रुपए प्रति महीना है तो वो बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत देता है। तो वहीं कंपनी इसमें 8.33 प्रतिशत कर्मचारी की पेंशन स्कीम और 3.67 प्रतिशत ईपीएफ में योगदान देती है। कंपनी 0.5 प्रतिशत डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम में भी डालती है।
श्रम मंत्रालय के अनुसार ये फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि कई लोग रिटायरमेंट से पहले ही पूरी राशि निकालने की अर्जी दे रहे थे। इसका असर उन पर और उनके परिवार पर भी पड़ रहा था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications