सरकार ने इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर के बीच जीएसटी चोरी के कुल 6,585 मामले प्रस्तुत किए हैं।
जीएसटी चोरी को लेकर एक और डाटा आ गया है। सरकार ने इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर के बीच जीएसटी चोरी के कुल 6,585 मामले प्रस्तुत किए हैं। सरकार ने संसद में बताया कि इन मामलों में कुल 38,896 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल के अनुसार इन 7 महीनों में सेंट्रल एक्साइज की चोरी के 398 मामले सामने आए हैं। जिनमें 3,028.58 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी हुई है। तो वहीं सर्विस टैक्स चोरी के 3,922 मामलों में सरकारी खजाने को कुल 26,108.43 करोड़ रुपए का चूना लगाने की बात सामने आयी।
तो इसी तरह 12,711 मामलों में कुल 6,966.04 करोड़ रुपए के कस्टम्स की चोरी भी पकड़ी गई है जबकि 6,585 मामलों में कुल 38,895.97 करोड़ रुपए के वस्तु एवं सेवा कर की चोरी हुई है। ये आंकड़े लोकसभा में दी गईं।
इसी तरह अप्रैल से अक्टूबर के बीच 7 महीनों में कुल अप्रत्यक्ष कर जैसे जीएसटी, सर्विस टैक्स, एक्साइज और कस्टम ड्यूटी की चोरी का आंकड़ा 75 हजार करोड़ पहुंच जाता है। शुक्ल ने बताया कि इस दौरान केंद्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने GST चोरी के 9,480 करोड़ रुपए, सर्विस टैक्स चोरी के 3,188 करोड़ रुपए, सीमा शुल्क चोरी के 1,600 करोड़ रुपए और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के 383.5 करोड़ रुपए वसूले गए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications