शनिवार यानी आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69 रुपए 26 पैसे और डीजल की कीमत 63 रुपए 32 पैसे पहुंच गई है।
आज फिर पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती हुई है। जिससे आम लोगों को काफी राहत मिली है। कच्चे तेल की लगातार गिरती कीमतों के चलते आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 30-30 पैसे की कटौती हुई है। शनिवार यानी आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69 रुपए 26 पैसे और डीजल की कीमत 63 रुपए 32 पैसे पहुंच गई है।

आपको बता दें कि गुरुवार को कच्चे तेल में 4.5 प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली थी। ब्रेंट क्रूड के दाम फिसलकर 52 डॉलर तक पहुंच गए थे। फिलहाल शुक्रवार को तेल की कीमतों में हल्की रिकवरी हुई लेकिन कच्चे तेल की लगातार गिरती कीमतों का फायदा ग्राहकों को मिल रहा है।
नए साल से पहले ग्राहकों को सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा मिल रहा है। दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल के दाम 2018 में अब तक सबसे सस्ते हो गए हैं। पेट्रोल की मौजूदा कीमतें पिछले 1 साल में सबसे कम हैं। इससे पहले 1 जनवरी 2018 को पेट्रोल का दाम 69.97 रुपए था। दिल्ली में डीजल के दाम भी 11 महीने के निचले स्तर पर हैं।
बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस बात पर निर्भर करती हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें क्या हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती हैं। एक्सपर्ट के अनुसार कच्चे तेल की गिरती मांग और ज्यादा उत्पादन के चलते अभी कच्चे तेल की कीमतें कम हैं। आगे कुछ दिनों तक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है और उम्मीद है कि इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें दो से तीन रुपए और कम हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications