सरकार ने न सिर्फ थ्रेसहोल्ड की लिमिट 20 से बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दी है, बल्कि कंपोजिशन स्कीम का दायरा भी 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपए कर दिया है।
जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। यह छोटे कारोबारियों के लिए नए साल का तोहफा भी हो सकता है। जी न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार सरकार ने न सिर्फ थ्रेसहोल्ड की लिमिट 20 से बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दी है, बल्कि कंपोजिशन स्कीम का दायरा भी 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपए कर दिया है। बता दें कि जीएसटी काउंसिल की 31 वीं और इस साल की पहली बैठक है।
MSMEs सेक्टर को मिली सौगात
ऐसा करने से चुनावों से पहले MSMEs सेक्टर को बढ़ी सौगात मिली है। सरकार ने जीएसटी थ्रेशहोल्ड की लिमिट 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दी है। इससे छोटे और मंझोले कारोबारियों को फायदा मिलेगा साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसका मतलब यह है कि अब 40 लाख रुपए तक सालाना टर्नओवर करने वाले कारोबारी को जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं होगी।
कंपोजिशन स्कीम का बढ़ा दायरा
साथ ही बार-बार जीएसटी रिटर्न फाइल करने वाले व्यापारियों को राहत देते हुए सरकार ने कंपोजिशन स्कीम का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1 करोड़ रुपए की बजाय 1.5 करोड़ रुपए तक टर्नओवर वाले स्मॉल ट्रेडर्स और मैन्युफैक्चरर भी कंपोजीशन स्कीम के दायरे में आएंगे। नया नियम 1 अप्रैल 2019 से लागू किया जाएगा।
सालाना आधार पर रिटर्न कर सकते हैं फाइल
इसके अलावा सबसे बड़ी राहत यह है कि कंपोजिशन स्कीम के दायरे में आने वाले कारोबारी तिमाही की बजाय, सालाना आधार पर रिटर्न फाइल कर सकेंगे। कंपोजीशन स्कीम में आने वाले कारोबारियों के लिए कुछ बिक्री पर एकमुश्त जीएसटी जमा करना होता है और टैक्स भी एक फिक्स रेट पर देना होता है।
केरल को आपदा सेस की मंजूरी और मकान पर जीएसटी का फैसला टला
इसके अलावा बैठक में 50 लाख तक का कारोबार करने वाली सर्विस सेक्टर यूनिट को भी कंपोजिशन स्कीम के दायरे में लाया गया है। इन पर 6 प्रतिशत की दर से टैक्स लगेगा। तो वहीं जीएसटी काउंसिल ने केरल को 2 साल के लिए 1 प्रतिशत आपदा सेस लगाने की मंजूरी भी दे दी है।
साथ ही अंडर कंस्ट्रक्शन Flat और मकान पर जीएसटी की दर घटाने का फैसला टाल दिया गया है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications