देश की दूसरी सबसे बड़ी आई कंपनी इंफोसिस का मुनाफा चालू वित्त वर्ष 2018-19 की दिसंबर तिमाही में 29.62 फीसदी घट गया है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी आई कंपनी इंफोसिस का मुनाफा चालू वित्त वर्ष 2018-19 की दिसंबर तिमाही में 29.62 फीसदी घट गया है। बता दें कि कंपनी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ करीब 30 प्रतिशत घटकर 3,610 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2017) में उसे 5,129 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

मुनाफे में भारी गिरावट के बावजूद कंपनी ने 8,260 करोड़ रुपये तक की शेयर पुनर्खरीद योजना की घोषणा की है। इंफोसिस ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दिसंबर 2018 में समाप्त तिमाही में हालांकि, उसकी आय 20.3 प्रतिशत बढ़कर 21,400 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। एक साल पहले इसी अवधि में उसकी आय 17,794 करोड़ रुपये पर थी।
हालांकि कंपनी ने बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने खुली बाजार पेशकश के माध्यम से 8,260 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी दी है। यह खरीद प्रति शेयर 800 रुपये से कम के भाव पर होगी। इसके अलावा इंफोसिस ने प्रति शेयर चार रुपये का विशेष लाभांश देने की भी घोषणा की है।
इससे उसे 2,107 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा कि स्थिर मुद्रा विनिमय दर पर कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिये राजस्व वृद्धि के अनुमान को संशोधित कर 8.5-9 प्रतिशत कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कंपनी ने डिजिटल कारोबार में 33.1 प्रतिशत की वृद्धि और 1.57 अरब डॉलर के बड़े सौदे के बदौलत इस तिमाही में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। यह 2019 में बेहतरी के संकेत देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications