पिछले काफी समय से रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में टॉप था। लेकिन दिसंबर माह में रिलायंस जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 8 फीसदी घट गई।
पिछले काफी समय से रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में टॉप था। लेकिन दिसंबर माह में रिलायंस जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 8 फीसदी घट गई। लेकिन इसके बावजूद वह पूरे साल डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में सबसे आगे रही। दूरसंचार नियामक भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने यह आंकड़ा जारी किया है।
इसके मुताबिक दिसंबर में रिलायंस जियो की औसतन डाउनलोडिंग स्पीड 8 फीसदी घटकर 18.7 एमबीपीएस (मेगाबिट प्रति सेकंड) पर आ गई। जियो की नवंबर में औसत डाउनलोडिंग स्पीड 20.3 एमबीपीएस थी।
अपलोड स्पीड के मामले में आइडिया सबसे आगे रही, हालांकि उसकी भी स्पीड में गिरावट आई। आइडिया नेटवर्क पर 4जी अपलोड स्पीड दिसंबर में 5.3 एमबीपीएस रही जो नवंबर में 5.6 एमबीपीएस थी।
ट्राई ने विलय के बावजूद अलग-अलग आंकड़े किये जारी
हालांकि वोडफोन और आइडिया के विलय के बावजूद ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़े अलग-अलग जारी किए हैं। बता दें कि वोडाफोन की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड इस दौरान घटकर 6.3 एमबीपीएस और आइडिया की 6 एमबीपीएस रही।
दिसंबर में भारती एयरटेल के 4जी नेटवर्क का प्रदर्शन सुधरा है। दिसंबर में उसकी औसत डाउनलोड स्पीड 9.8 एमबीपीएस रही है। वहीं नवंबर में एयरटेल की डाउनलोडिंग स्पीड 9.7 एमबीपीएस थी।
ट्राई कंपनियों की स्पीड से जुड़े आंकड़े जुटाती
ट्राई अपने माईस्पीड पोर्टल के जरिये सभी कंपनियों की स्पीड से जुड़े आंकड़े जुटाती है। इन आंकड़ों के आधार पर ही वह कंपनियों की औसत डाउनलोड और अपलोड स्पीड की गणना करती है।
एयरटेल की अपलोड स्पीड में दिसंबर में आई गिरावट
हालांकि दिसंबर में 18.7 एमबीपीएस डाउनलोडिंग स्पीड के मुकाबले जियो की अपलोड स्पीड महज 4.3 एमबीपीएस रही। वहीं नवंबर में जियो की अपलोडिंग स्पीड 4.5 एमबीपीएस थी।
दिसंबर में वोडाफोन की अपलोड स्पीड 5.1 एमबीपीएस रही जो नवंबर में 4.9 एमबीपीएस थी। बता दें कि एयरटेल की अपलोड स्पीड में भी गिरावट देखी गई और दिसंबर में यह 3.9 एमबीपीएस रही जो नवंबर में 4 एमबीपीएस थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications