दो दिन पहले आपने एक खबर पढ़ी या सुनी होगी कि कुछ बैंकों के खातों में खुद व खुद अचानक से 10000 और 25000 रुपए जमा हो गए हैं। तो यह बात सच है।
दो दिन पहले आपने एक खबर पढ़ी या सुनी होगी कि कुछ बैंकों के खातों में खुद व खुद अचानक से 10000 और 25000 रुपए जमा हो गए हैं। तो यह बात सच है। बैंक खाते में अचानक से इ राशि जमा हो जाने से लोग हैरान हें। तो वहीं खातों से जल्द से जल्द इन राशि को निकालने के लिए SBI, UCO और यूनाइटेड बैंक के शाखाओं के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी है। लोगों को इस बात का डर था कि जैसे अचानक से उनके खाते में जमा हुआ है, कहीं अचानक से गायब भी न हो जाए, इसलिए लोग जल्द से जल्द इसे अपने खाते से निकालकर रख लेना चाहते थे।
फिर भी लोगों के मन में यह सवाल था कि आखिर ये पैसे उनके खातों में आए कैसे?
पश्चिम बंगाल के लोगों के खातों में जमा हुए पैसे
सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह घटना कहां पर मुख्य रुप से हुई है। पश्चिम बंगाल के बर्धमान में कई लोगों के खातों में अचानक से पैसे जमा होने लगे। किसी के खाते में एक बार तो किसी के खाते में दो-दो बार पैसे जमा हो रहे थे। लोग हैरान थे कि आखिर ये पैसे जमा कौन कर रहा था। दैनिक जागरण ने अपनी रिर्पोट में लिखा है कि इलाके में करीब 4000 लोगों के खाते में राशि जमा करवाई जाएगी। तो वहीं रिर्पोट में कहा गया है कि ये पैसे केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बांटी जा रही है, जो सीधे खाताधारकों के खाते में जमा की जाएगी।
फसल बीमा योजना के तहत खातों में आए पैसे
केतुग्राम गंगाटिकुरी यूको बैंक के मैनेजर के अनुसार ये राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की है। सरकारी योजना के तहत ये राशि शाखा के 107 उपभोक्ताओं के खाते में आई है। जिसमें कुल 10.81 लाख रुपया भेजा गया है। पश्चिम बंगाल में इस सरकारी योजना को बंगाल में फसल बीमा योजना के नाम से चलाया जाता है, जिसके तहत लोगों के खाते में राशि डाली जा रही है। कृषि अधिकारी आशीष बारुई के अनुसार तकरीबन 4 हजार लोगों को यह रुपया भेजा जा रहा है।
NEFT के माध्यम से डाले गए पैसे
आपको बता दें कि लोगों के खाते में NEFT के माध्यम से राशि डाली जा रही है। बताया जा रहा है कि पैसे सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के खातों में डाले जा रहे हैं। इस खबर के बाद लोग बैंक के बाहर लाइन लगाना शुरु कर दिए हैं साथ ही लोगों अपनी पासबुक और अकाउंट डिटेल को भी अपडेट करा रहे हैं।
हमसे जुड़ें
बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications