भारतीय स्टेट बैंक ने कंपनी एस्सार स्टील के फंसे कर्ज की वसूली के लिये 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के एनपीए को बेचने की योजना बनाई है।
भारतीय स्टेट बैंक ने कंपनी एस्सार स्टील के फंसे कर्ज की वसूली के लिये 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के एनपीए को बेचने की योजना बनाई है।इस बात की जानकारी बैंक द्वारा जारी एक विज्ञापन में दिया गया है।
एसबीआई 15,431.44 करोड़ रुपये के बकाये वाली अपनी गैर- निष्पादित वित्तीय संपत्ति (एनपीए) की प्रस्तावित बिक्री के लिये बैंकों, संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और वित्तीय संस्थानों से रूचि पत्र आमंत्रित करता है।स्टेट बैंक ने एस्सार स्टील इंडिया से अपने फंसे कर्ज की वसूली के लिये आरक्षित मूल्य 9,587.64 करोड़ रुपये रखा है।

स्टेट बैंक का कहना है कि फंसे कर्ज की वसूली के लिये समाधान योजना को मंजूरी दी जा चुकी है। इसे राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) अहमदाबाद में दाखिल कर दिया गया। इसके मुताबिक बैंक के लिये न्यूनतम वसूली 11,313.42 करोड़ रुपये रखी गई है।
एनपीए खाते की बिक्री 30 जनवरी को ई- नीलामी
इस बात की जानकारी दे कि एनपीए खाते की बिक्री 30 जनवरी को ई- नीलामी के जरिये होगी। इससे पहले पिछले साल सितंबर में स्टेट बैंक ने एस्सार स्टील के कर्ज की संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों को होने वाली बिक्री को वापस ले लिया था। यह कदम एनसीएलएटी द्वारा कर्जदाता बैंकों को न्युमेटल और खनन क्षेत्र कंपनी वेदांता की दूसरे दौर की बोली पर विचार करने को कहा था।
गुजरात में एस्सार स्टील की एक करोड़ टन क्षमता की इस्पात मिल है। वहीं कंपनी पर स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह का 49,000 करोड़ का कर्ज है। बता दें कि कंपनी दिवाला प्रक्रिया के तहत है।
एनसीएलटी की अहमदाबाद पीठ ने पिछले सप्ताह कंपनी के मामले में एस्सार स्टील एशिया होल्डिंग्स की बोली की स्वीकार्यता को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications