सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाएं देने वाली कंपनी विप्रो का एकीकृत शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 31.80 प्रतिशत बढ़कर 2,544.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाएं देने वाली कंपनी विप्रो का एकीकृत शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 31.80 प्रतिशत बढ़कर 2,544.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को प्रति तीन शेयर पर एक शेयर बोनस देने को मंजूरी दी है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,930.10 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व 10.17 प्रतिशत बढ़कर 15,059.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसका राजस्व 13,669 करोड़ रुपये रहा था।
वहीं विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी निदेशक आबिदअली जेड. नीमचवाला ने का कहना हैं कि उपभोक्ताओं के साथ मजबूत संबंध, आधुनिकीकरण और डिजिटल बदलाव के ऊपर उपभोक्ताओं के खर्च बढ़ाने और रणनीतिक निवेश से हम संतोषजनक तिमाही परिणाम देने में सफल रहे हैं।
बता दें कि कंपनी को आईटी सेवाओं से सर्वाधिक 14,555 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें 1.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
कंपनी को उम्मीद है कि मार्च तिमाही में आईटी सेवाओं से प्राप्त राजस्व दो प्रतिशत बढ़कर 2,047 से 2,088 डॉलर के बीच रह सकता है। कंपनी ने प्रति शेयर एक रुपये का लाभांश देने की भी घोषणा की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications