नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट ने ने वस्तु एवं सेवाकर (GST) अपीलीय न्यायाधिकरण की राष्ट्रीय पीठ के गठन को मंजूरी दे दी। यह न्यायाधिकरण जीएसटी (GST) से जुड़े विवादों में दूसरी अपील दायर करने के मंच और विवादों के जल्द समाधान का काम करेगा। वस्तु एवं सेवाकर अपीलीय न्यायाधिकरण की राष्ट्रीय पीठ दिल्ली में स्थापित की जाएगी। इस पीठ में एक अध्यक्ष और केंद्र तथा राज्यों का एक-एक तकनीकी सदस्य होगा।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी जानकारी
जानकारी के अुनसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वस्तु एवं सेवाकर अपीलीय न्यायाधिकरण की राष्ट्रीय पीठ (GSTAT) के गठन को मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जीएसटीएटी (GSTAT) की राष्ट्रीय पीठ से जीएसटी (GST) से जुड़े विवादों का तेजी से निपटारा करने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली जीएसटी (GST) परिषद ने दिसंबर में हुई बैठक के दौरान ऐसी पीठ के गठन का निर्णय किया था। जीएसटी (GST) परिषद में सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं। यह जीएसटी (GST) पर निर्णय करने वाली सर्वोच्च संस्था है।
करीब 1 करोड़ रुपये आएगा खर्च
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के अनुसार जीएसटीएटी (GSTAT) की राष्ट्रीय पीठ के गठन पर 92.50 लाख रुपये का एक बार में खर्च आएगा। बाद में इस पर हर साल करीब 6.86 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) जीएसटी कानून से जुड़े मामलों में दूसरी अपील करने का स्थान होगा। जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) की राष्ट्रीय पीठ की जिम्मेदारी होगी कि जीएसटी (GST) के तहत विवादों के निपटारे में समानता रहे। इससे देश में जीएसटी (GST) को अच्छी तरह से लागू करने में मदद मिलेगी।
कब लागू हुआ था जीएसटी (GST)
भारत में 1 जुलाई 2017 को जीएसटी (GST) को लागू किया गया था। इस जब लागू किया गया था तो बताया गया था कि यह देश में अब तक का सबसे बड़ा टैक्स सुधार। जीएसटी (GST) लागू होने के बाद अब पूरे देश पर वस्तु और सेवाओं पर एक समान दर से ही टैक्स लगता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications