नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेन 18 (Train 18) का नाम बदल दिया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले पीयूष गोयल ने कहा था कि ट्रेन 18 (train 18) नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलेगी। यह ट्रेन 755 किलोमीटर की दूरी आठ घंटे में तय करेगी। इस रूट पर ट्रेन का ठहराव कानपुर और प्रयागराज में होगा। वर्तमान में सबसे तेज ट्रेन को इस दूरी को तय करने में साढ़े ग्यारह घंटे का समय लगता है।

पीएमओ से मांगा गया लांचिंग के लिए समय
रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से ट्रेन 18 (Train 18) की लांचिंग के को लेकर संपर्क किया है और पीएम नरेंद्र मोदी का समय मांगा है। रेलवे ने सभी सुरक्षा क्लीयरेंस, परीक्षण और जांच के बाद रेलवे ने इस स्वदेश-निर्मित ट्रेन-18 (train 18) को चलाने का फैसला लिया है। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार ट्रेन के संचालन की सभी मंजूरियां मिलने के बाद उन लोगों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लांच कराने के लिए समय मांगा है।
जानें कितना रह सकता है किराया
हालांकि ट्रेन 18 (train 18) के किराए की घोषणा तो रेलवे बाद में करेगा, लेकिन चर्चा है कि इस ट्रेन के एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 2,800 रुपये से 2,900 रुपये के बीच और चेयर कार का किराया 1,600 रुपये से 1,700 रुपये के बीच रह सकता है। यह किराया शताब्दी से ज्यादा होगा। हालांकि माना जा रहा है कि इस ट्रेन 18 (train 18) में मिलने वाली सुविधाओं के हिसाब से यह किराया लोगों को ज्यादा नहीं लगेगा।
बजट बाद चलने की उम्मीद
अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री बजट पेश होने के बाद ट्रेन 18 (train 18) के परिचालन का शुभारंभ कर सकते हैं। पहली ट्रेन 18 (train 18) नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। मालूम हो कि वाराणसी मोदी का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है। अधिकारियों ने बताया कि इंजन रहित ट्रेन 18 (train 18) को सरकार के इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की अंतिम मंजूरी गुरुवार को मिल गई है। उन्होंने कहा कि हमने नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर ट्रेन के परिचालन के उद्घाटन के लिए पीएमओ से समय मांगा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications