नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (sbi) ने कॉन्ट्रैक्ट आधारित स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के कई पदों पर भर्तियां (Job) निकाली हैं। इन पदों के लिए वेतन 12 से 15 लाख रुपये तक है। ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी तक किया जा सकता है। कैडर ऑफिसर पद के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। इन पदों की भर्ती (Job) के लिए पहले शॉर्ट लिस्टिंग की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। इसमें सफल रहे लोगों को दो साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर जॉब आफर की जाएगी।

जानें पदों का विवरण
एसबीआई (sbi) की तरफ से सीनियर एग्जीक्यूटिव (क्रेडिट रिव्यू) के 15 पदों पर भर्तियां (Job) निकाली गई हैं। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 9 पद, ओबीसी के लिए 3 पद, एससी के लिए 2 पद और एसटी के लिए 1 पद निकाले गए हैं. न्यूनतम उम्र सीमा 25 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष है.
एसबीआई (sbi) भर्ती (Job) की पूरी जानकारी के लिए यहां करें क्लिक
https://www.sbi.co.in/webfiles/uploads/files/2101191853-ADV-ENG.pdf
ये मांगी गई है योग्यता
एसबीआई (sbi) में सीनियर एग्जीक्यूटिव, क्रेडिट रिव्यू के लिए आवेदनकर्ता की योग्यता चार्टेड अकाउंटेंट (CA) या फाइनेंस में एमबीए (MBA) की भर्ती (Job) के लिए यह योग्यताएं जरूरी हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद किसी संस्थान में कम से कम 2 साल काम करने का अनुभव भी मांगा गया है। जॉब लोकेशन मुंबई हो सकती है, हालांकि इस बात की जानकारी भर्ती के बाद ही पता चलेगी।
जानें वेतनमान और आवेदन की फीस
एसबीआई (sbi) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद के लिए वेतनमान 12 से 15 लाख रुपये प्रतिवर्ष के बीच होगा। वहीं वार्षिक इंक्रीमेंट 10 फीसदी होगा। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन फीस 100 रुपये है। ऑनलाइन पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। आरक्षण व्यवस्था के तहत एससी और एसटी को उम्र सीमा में 5 सालों की राहत दी गई है। ओबीसी में नॉन क्रिमी लेयर को 3 सालों की राहत मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications