नई दिल्ली। वीडियोकोन लोन घोटाले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर पर शिकंजा कसता जा रहा है। इस मामले की जांच के लिए बनाई श्रीकृष्ण कमेटी ने उन्हें दोषी माना है। कमेटी की इस रिपोर्ट के बाद आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने तय किया है कि उनको बैंक की सेवा से टर्मिनेट माना जाएगा और 2009 से उनको मिले सभी बोनस वसूले जाएंगे। इसलिए उनके सभी मौजूदा भविष्य के फायदे नहीं मिलेंगे।

ये है मामला
2012 की शुरुआत में वीडियोकॉन ग्रुप को आईसीआईसीआई बैंक से 3,250 करोड़ रुपये का लोन मिला। उस समय चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ थीं। आरोपों के मुताबिक, वीडियोकॉन ग्रुप को लोन मिलने के बाद शेयरों के ट्रांसफर के जरिए चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को फायदा पहुंचाया गया था। आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन को मिले लोन में मामले में चंदा कोचर पर हितों के टकराव को लेकर सवाल उठने लगे। विवाद के बाद चंदा ने 4 अक्टूबर, 2018 को आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ और एमडी पद से इस्तीफा दे दिया था।
जांच कर रहे सीबीआई अफसर को हटाया गया
अभी कुछ ही दिन पहले आईआईसीआई बैंक फ्रॉड केस की जांच करनेवाले सीबीआई के एसपी सुधांशु धर मिश्रा का तबादला कर दिया गया था। उन पर सीबीआई की छापे मारी की सूचना लीक कारने का आरोप था। हालांकि सीबीआई ने इसके बाद कहा था कि यह एक सामान्य तबादला है और 20 अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications