देश के अग्रणी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि वित्तवर्ष 2018-19 (अप्रैल-मार्च) की तीसरी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले उसका शुद्ध मुनाफा 3,955 करोड़ रुपये रहा।
देश के अग्रणी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि वित्तवर्ष 2018-19 (अप्रैल-मार्च) की तीसरी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले उसका शुद्ध मुनाफा 3,955 करोड़ रुपये रहा। जी हां आपको बता दे कि बीते शुक्रवार को वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही (Q3) में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने बेहतर नतीजे पेश किए हैं।

जिसमें एसबीआई को इस दौरान 3955 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एसबीआई को 2416 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान बैंक ने जहां प्रोविजनिंग कम की है, वहीं एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है।
बैंक प्रोविजनिंग में आई कमी
इस बात की जानकारी दे कि तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 68 फीसदी घटकर 6006 करोड़ रुपये रही है। जबकि दूसरी तिमाही में यह 12092 करोड़ और एक साल पहले की समान अवधि में 18876 करोड़ रुपये रही थी।
ब्याज आय बढ़ी
हांलाकि तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 21.4 फीसदी बढ़कर 22691 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 18688 करोड़ रुपये रही थी।
NPA 9.95 फीसदी से घटकर 8.71 फीसदी
हालांकि तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 9.95 फीसदी से घटकर 8.71 फीसदी रहा है. तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 4.84 फीसदी से घटकर 3.95 फीसदी रहा है।
वहीं अगर रुपये में देखें तो तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 2.05 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.88 लाख करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 94,810 करोड़ रुपये से घटकर 80,943 करोड़ रुपये रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट



Click it and Unblock the Notifications