नई दिल्ली। इंडियाबुल्स कंज्यूमर फाइनेंस (Indiabulls Consumer Finance) का एनसीडी (NCD) निवेश के लिए खुल गया है। यह एनसीडी (NCD) निवेश के लिए 4 मार्च 2019 तक खुला रहेगी, लेकिन कंपनी को अगर एनसीडी (NCD) के लक्ष्य के अनुरूप पैसा मिल गया तो इसे पहले भी बंद कर सकती है। इसमें एनसीडी (NCD) का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। सिर्फ डीमैट में एलाट होने वाले इस एनसीडी (NCD) पर कंपनी 11 फीसदी तक का ब्याज दे रही है।

इंडियाबुल्स कंज्यूमर फाइनेंस एनसीडी (Indiabulls Consumer Finance NCD) का पूरा विवरण एक नजर में
-यह एक सिक्योर्ड रिमिडेबल नॉन कंवर्टबिल डिबेंचर (NCD) इश्यु है।
-इंडियाबुल्स कंज्यूमर फाइनेंस एनसीडी (Indiabulls Consumer Finance NCD) का इश्यु 4 फरवरी 2019 को खुल गया है।
-इसमें 4 मार्च तक किया जा सकता है निवेश।
-लेकिन अगर कंपनी जरूरत भर का पैसा जुटा लेती है तो इसे अंतिम तिथि से पहले भी बंद किया जा सकता है।
-इंडियाबुल्स कंज्यूमर फाइनेंस एनसीडी (Indiabulls Consumer Finance NCD) से 250 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
-लेकिन इसमें विकल्प है कि कंपनी 2750 करोड़ रुपये भी जुटा सकती है।
-इस एनसीडी (NCD) में 26 माह, 38 और 60 माह के लिए पैसा निवेश किया जा सकता है।
-इस एनसीडी (NCD) में न्यूनतम 10 हजार रुपये का निवेश किया जा सकता है।
-इसके बाद 1000 रुपये के गुणांक में निवेश हो सकता है। प्रभावी ब्याज दर 10.40 फीसदी से लेकर 11 फीसदी तक है।
-ब्याज मंथली, वार्षिक और मैच्योरिटी पर लिया जा सकता है।
-इस एनसीडी (NCD) की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर कराए जाएगी।
-इस एनसीडी को केयर ने AA क्रेडिट रेटिंग दी है।
-इस एनसीडी (NCD) में एलाटमेंट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
कैसे मिलेगा 11 फीसदी ब्याज का फायदा
-अगर निवेशक इस एनसीडी (NCD) में 60 महीने बाद मैच्योरिटी पर पैसा वापस लेने का विकल्प लेता है तो उसे 11 फीसदी ब्याज का फायदा मिलेगा। इस एनसीडी (NCD) में 10 हजार रुपये का निवेश 60 माह बाद 16860 रुपये हो जाएगा।
टैक्स की देनदारी
-इस एनसीडी (NCD) में निवेश करने वालों को मिलने वाले ब्याज पर इनकम टैक्स नियमों के अनुसार लगेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications