नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने लगातार तीसरी तिमाही में घाटे के वित्तीय परिणाम पेश किए हैं। चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का घाटा रिकॉर्ड 26993 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबिक एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1077 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक लग्जरी कार यूनिट जगुआर लैंड रोवर (JLR) की लगातार डिमांड घटने और कुछ खर्च एक मुश्त करने की वजह से इतना बड़ा घाटा उठाना पड़ा है। बता दें कि कंपनी के कुल रेवेन्यू में JLR का हिस्सा 72 फीसदी है। कंपनी के खराब वित्तीय परिणाम के चलते आज इसका शेयर करीब 17 फीसदी की गिरावट के साथ 151.90 रुपये के स्तर पर खुला।

ये था बाजार का अनुमान
जहां बाजार ने टाटा मोटर्स को 541 करोड़ रुपए के कंसोलिडेटेड मुनाफे का अनुमान लगाया था, जिसकी जगह कंपनी को 26961 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। हालांकि कंसोलिडेटेड आय 3.8 फीसदी की बढ़त के साथ 77 हजार करोड़ रुपए रही है। लेकिन कंसोलिडेटेड मार्जिन 11.5 फीसदी से फिसलकर 8.5 फीसदी पर आ गया है। वहीं जेएलआर के एसेट इंपेयरमेंट की वजह से कंपनी को 27838 करोड़ रुपए का एकमुश्त घाटा हुआ है। चीन के बाजार में चुनौती बरकरार रहने से जेएलआर को लगातार तीसरी तिमाही में घाटा झेलना पड़ा है।
वित्तीय परिणाम एक नजर में
-तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का रेवेन्यू 5 फीसदी बढ़कर 77,000 करोड़ रुपये रहा।
-ऑपरेटिंग प्रॉफिट 20 फीसदी गिरकर 6381 करोड़ रुपये रहा है।
-मार्जिन 260 बेसिस प्वॉइंट घटकर 8.3 फीसदी रहा।
-कंपनी को JLR में करीब करीब 27,838 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिससे तीसरी तिमाही में कुल घाटा 27 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया।
JLR के लिए बुरा रहा 2018
JLR के लिए यह पूरा साल खराब चल है। चीन जैसे की मार्केट में डिमांड घटने, ब्रेग्जिट को लेकर अनिश्चितता और डीजल गाड़ियों की डिमांड घटने की वजह से JLR के लिए 2018 बेहतर साबित नहीं हुआ। वहीं, यूके में भी कंपनी का एक प्लांट बंद होने से असर हुआ है। अप्रैल में कंपनी ने प्रोडक्शन कट करने का भी ऐलान किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications