Stock Market : मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में खुला, और थोड़ी ही देर में लाल निशान पर कारोबार करने लगा। सुबह 10 बजे सेंसेक्स (Sensex) 46.94 अंक की गिरावट के साथ 36348.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी (nifty) 14.55 अंक की गिरावट के साथ 10874.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं आज के कारोबार में आईटी और आटो शेयरों में गिरावट दिख रही है। दूसरी तरफ आज डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 4 पैसे की बढ़त के साथ 71.12 रुपये के स्तर पर खुला है।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Zee Entertain का शेयर करीब 6 रुपये की बढ़त के साथ 408.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-BPCL का शेयर करीब 5 रुपये की बढ़त के साथ 338.75 रुपये के स्तर पर खुला।
-HPCL का शेयर करीब 4 रुपये की बढ़त के साथ 235.20 रुपये के स्तर पर खुला।
-Coal India का शेयर करीब 3 रुपये की बढ़त के साथ 222.20 रुपये के स्तर पर खुला।
-Power Grid Corp का शेयर करीब 3 रुपये की बढ़त के साथ 185.00 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Infosys का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 741.85 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 315.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-TCS का शेयर करीब 40 रुपये की गिरावट के साथ 2,025.65 रुपये के स्तर पर खुला।
-GAIL का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 322.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-HCL Tech का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 1,062.65 रुपये के स्तर पर खुला।
रुपये में मजबूती
Forex Market : विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में सोमवार को रुपये (Rupee) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे की बढ़त के साथ 71.12 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं रुपया सोमवार डॉलर के मुकाबले 13 पैसे बढ़कर 71.17 के स्तर पर बंद हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications