Stock Market : शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बढ़त के साथ खुले, लेकिन कुछ ही देर में लाल निशान में कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 100 अंक टूटकर 35771 के स्तर पर आ गया वहीं निफ्टी भी गिरावट के साथ 10703 के स्तर पर कारोबार कर करने लगा। वहीं आज के कारोबार में रुपया (rupee) 7 पैसे की कमजोर की साथ 71.23 रुपये प्रति डॉलर (dollar) के स्तर पर कारोबार कर रहा था। उधर कच्चे तेल में मजबूती देखने को मिल रही है और ब्रेंट 64 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। ट्रेड डील पर पॉजिटिव संकेत और सप्लाई घटने से क्रूड मजबूत हुआ है।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-ONGC का शेयर करीब 4 रुपये की बढ़त के साथ 136.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-Power Grid Corp का शेयर करीब 4 रुपये की बढ़त के साथ 178.65 रुपये के स्तर पर खुला।
-BPCL का शेयर करीब 7 रुपये की बढ़त के साथ 322.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-NTPC का शेयर करीब 3 रुपये की बढ़त के साथ 133.75 रुपये के स्तर पर खुला।
-GAIL का शेयर करीब 4 रुपये की बढ़त के साथ 311.90 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी (Nifty)के टॉप लूजर
-Sun Pharma का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 427.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-JSW Steel का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 272.30 रुपये के स्तर पर खुला।
-Titan Company का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 1,021.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-Vedanta का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 149.20 रुपये के स्तर पर खुला।
-Hero Motocorp का शेयर करीब 50 रुपये की गिरावट के साथ 2,726.15 रुपये के स्तर पर खुला।
गिरावट के मिल रहे थे संकेत
वैसे सुबह ग्लोबल संकेत मिलना शुरू हो गए थे कि आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुल सकते हैं, और वैसा ही हुआ। सुबह एसजीएक्स निफ्टी में सुस्त कारोबार हो रहा था। वहीं, रिटेल बिक्री में गिरावट से कल के कारोबार में यूएस मार्केट पर भी दबाव दिखा। इससे पहले कल के कारोबार में यूएस मार्केट दबाव के साथ बंद हुए। डाओ कल 103 अंक लुढ़ककर बंद हुआ था। उम्मीद से कमजोर रिटेल बिक्री के आंकड़े से यूएस मार्केट पर दबाव बना है।
रुपया कमजोर खुुला
Forex Market : विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में शुक्रवार को रुपये (Rupee) की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे की कमजोरी के साथ 71.28 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं गुरुवार को रुपया (Rupee) 36 पैसे टूटकर 71.16 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications