Stock Market : मंगलवार को शेयर बाजार (Stock Market) गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि आज सुबह शेयर बाजार अच्छी तेजी के साथ खुले थे, लेकिन आखिरी घंटे में अचानक हुई बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर आ गए। बाद में सेंसेक्स (Sensex) 145.83 अंकों की भारी गिरावट के साथ 35,352.61 पर और निफ्टी (nifty) 36.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,604.35 पर बंद हुआ। आज लगािार आठवां ट्रेडिंग दिन है जब शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
Vedanta का शेयर करीब 5 रुपये बढ़कर 153.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
Grasim का शेयर करीब 18 रुपये बढ़कर 718.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
BPCL का शेयर करीब 7 रुपये चढ़कर 335.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
JSW Steel का शेयर करीब 5 रुपये बढ़कर 266.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
Zee Entertain का शेयर करीब 8 रुपये चढ़कर 446.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर्स
TCS का शेयर करीब 65 रुपये टूटकर 1,904.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
Wipro का शेयर करीब 12 रुपये टूटकर 363.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
NTPC का शेयर करीब 4 रुपये टूटकर 133.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
IndusInd Bank का शेयर करीब 36 रुपये टूटकर 1,480.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
Infosys का शेयर करीब 17 रुपये टूटकर 724.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
शुगर शेयरों में तेजी का दिन
चीनी शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। अवध शुगर और उगर शुगर में आठ से दस परसेंट तक का उछाल आया वहीं धामपुर और मवाना शुगर में पांच परसेंट की बढ़त आई। बजाज हिंदुस्तान तीन परसेंट तक चढ़ा तो बलरामपुर चीनी में भी इतनी ही तेजी रही। उत्तम शुगर, श्रीरेणुका द्वारिकेश शुगर में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।


Click it and Unblock the Notifications