दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरामको भारत में पेट्रोकेमिकल और रिफाइनरी प्रोजेक्ट्स में निवेश करना चाहती है। इसके लिए वह रिलायंस और दूसरी कंपनियों से बात कर रही है।
दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरामको भारत में पेट्रोकेमिकल और रिफाइनरी प्रोजेक्ट्स में निवेश करना चाहती है। इसके लिए वह रिलायंस और दूसरी कंपनियों से बात कर रही है। सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने यूएई की अपनी पार्टनर एडनोक के साथ महाराष्ट्र में प्रपोज्ड 44 अरब डॉलर की रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में भारत सरकार की तेल कंपनियों से 50 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है।
सऊदी अरामको के सीईओ अमील अल नासीर ने बुधवार को यहां सऊदी-भारत संगोष्ठी के इतर संवाददाताओं से कहा कि हम महाराष्ट्र में प्रस्तावित ज्वाइंट रिफाइनरी प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर आशान्वित हैं।

6 करोड़ टन सालाना क्षमता वाले रिफाइनरी प्रोजेक्ट
जी हां बता दें कि अमील अल नासीर ने बताया कि कंपनी भारत में निवेश करना चाहती है और वह इस दिशा में काम कर रही है। सऊदी भारत मंच की बैठक के दौरान अलग से रिपोर्टर्स के सवालों के जवाब में नासीर ने यह बात कही। उनसे महाराष्ट्र में 6 करोड़ टन सालाना क्षमता वाले रिफाइनरी प्रोजेक्ट को राज्य सरकार के रत्नागिरी जिले से दूसरी जगह ट्रांसफर करने के बाद उसके भविष्य के बारे में सवाल पूछा गया था। रत्नागिरी प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीदने में दिक्कत हो रही थी। स्थानीय नेता इसका विरोध कर रहे हैं।
बेहतर तरीके से आगे बढ़ रही
हालांकि प्रोजेक्ट को दूसरी जगह शिफ्ट करने पर क्या यह 2025 की डेडलाइन तक पूरी हो पाएगी? इस पर उनका कहना हैं कि मुझे लगता है कि अगर कोई देरी होती है, हम उसकी भरपाई कर लेंगे। हम सभी यह सुन रहे हैं कि चीजें बेहतर तरीके से आगे बढ़ रही हैं।
कंपनी भारत को 8,00,000 बैरल तेल का निर्यात कर रही
नासीर ने कहा कि सऊदी अरामको इस प्रोजेक्ट में बनी रहेगी। इसके लिए पिछले साल उसका भारत की सरकारी तेल कंपनियों के साथ समझौता हुआ था। उन्होंने बताया कि सऊदी अरामको भारत में निवेश के लिए दूसरी कंपनियों से भी बात कर रही है।
नासीर का कहना हैं कि हम सिर्फ रत्नागिरी प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं हैं। हमें दूसरे मौके भी दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि सऊदी अरामको निवेश के मामले में भारत को प्राथमिकता दे रही है। सीईओ ने कहा कंपनी भारत को 8,00,000 बैरल तेल का निर्यात कर रही है। जिस तरीके से मांग बढ़ रही है, हम उससे काफी खुश हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications