रेलवे मंत्रालय ने रेलवे में होने वाली 1 लाख 30 हजार बंपर भर्ती का एलान कर दिया है।
रेलवे मंत्रालय ने रेलवे में होने वाली 1 लाख 30 हजार बंपर भर्ती का एलान कर दिया है। उम्मीदवार रेलवे का नोटिफिकेशन देखने के लिए सबसे पहले www.rrbcdg.gov.in पर क्लिक करें।
बता दें कि आरआरबी ने इन खाली पदों को भरने के लिए रोजगार समाचार में 23 फरवरी को विज्ञापन प्रकाशित की गई है। इसमें पहली बार समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के अभ्यर्थियों को 10 फीसद आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। शुरूआती तौर पर लगभग 30 हजार रिक्तियां भरी जाएगी। इन पदों से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा और विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा।

NTPC के लिए आवेदन 28 फरवरी से शुरू
नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेरीज (NTPC) के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी से रजिस्टर कर सकते हैं। इस कैटेगरी में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कॉमर्शल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, कॉमर्शल कम टिकट क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, स्टेशन मास्टर, कॉमर्शल अप्रैंटिस इत्यादि आते हैं।
पैरामेडिकल कैटेगरी के लिए आवेदन 4 मार्च से
वहीं पैरामेडिकल कैटेगरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 4 मार्च से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसमें स्टाफ नर्स, लैब असिस्टेंट, हेल्थ ऐंड मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मसिस्ट, लैब सुप्रिटेंडेंट और ईसीजी टेक्नीशन आते हैं। इसके अलावा मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड कैटिगरी के लिए भी 4 मार्च से आवेदन शुरू हो जाएगा। इसमें जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), स्टेनोग्राफर, चीफ लॉ असिस्टेंट आते हैं।
लेवल-1 पोस्ट्स के लिए आवेदन 12 मार्च से
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV, कई टेक्निकल डिपार्टमेंट में हेल्पर/असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और दूसरे डिपार्टमेंट्स के लेवल-1 पोस्ट के लिए आवेदन 12 मार्च से शुरू होगा। इस बात से अवगत करा दें कि इस बार की भर्ती परीक्षा में पहली बार सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को आरक्षण मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications