पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की सिलसिला बीते दिनों से बरकरार है। वहीं, आज भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की सिलसिला बीते दिनों से बरकरार है। वहीं, आज भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है और यह भी माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ सकती है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कच्चे तेल यानि क्रुड ऑइल की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे का इजाफा किया है और डीजल की कीमत में 16 पैसे का इजाफा किया है।

तेल कंपनियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे का इजाफा किया है और डीजल की कीमत में 17 पैसे। चन्नई में पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे का इजाफा किया है और डीजल की कीमत में 17 पैसे का।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.57 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.80 रुपए प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.20 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल की कीमत 69.97 रुपए प्रति लीटर है। बात करें अगर चन्नई की तो पेट्रोल की कीमत 74.32 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 70.59 रुपए प्रति लीटर है। अपने शहर की पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 67.37 रुपए, 70.8 रुपए, 75.31 रुपए, 74.3 रुपए और 74.36 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए। अपने शहर के डीजल की कीमत यहां देखें।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।


Click it and Unblock the Notifications