Stock Market : शेयर बाजारों में बुधवार को पाकिस्तान में किए गए हवाई हमले के साये में दिनभर कारोबार हुआ। आज शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स (sensex) 68.28 अंक की गिरावट के साथ 35905.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी (nifty) 28.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,806.70 अंक पर बंद हुआ। आज शेयर बाजार में करीब 1141 शेयर बढ़कर तो 1359 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं करीब 170 शेयर के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं शाम को रुपया करीब 16 पैसे की गिरावट के साथ 71.23 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-UltraTechCement का शेयर करीब 101 रुपये की बढ़त के साथ 3,889.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bajaj Auto का शेयर करीब 55 रुपये की बढ़त के साथ 2,914.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-UPL का शेयर करीब 14 रुपये बढ़कर 869.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Sun Pharma का शेयर करीब 7 रुपये बढ़कर 442.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Airtel का शेयर करीब 5 रुपये बढ़कर 320.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर्स
-Bharti Infratel का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 296.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Wipro का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 374.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Vedanta का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 164.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Motors का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 177.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Titan Company का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 1,016.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications