नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक (icici bank) की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर (Chanda Kochhar) और वीडियोकॉन समूह के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत के आवासों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी विडियोकॉन समूह के लिए 1,875 करोड़ रुपए के कर्ज को मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जारी जांच के तहत की गई। एजेंसी ने कोचर के दक्षिण मुंबई और धूत के औरंगाबाद स्थित आवासों की तलाशी ली।

चंदा कोचर (Chanda Kochhar) के आवास पर पहली बार छापामरी
इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (cbi) ने मुंबई और औरंगाबाद में नूपावर रिन्यूएबल्स और धूत के कार्यालय की तलाशी ली थी। हालांकि यह पहली बार है जब ईडी ने चंदा कोचर (Chanda Kochhar) के आवास पर छापा मारा है। ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर फरवरी में धनशोधन का मामला दर्ज किया था। जनवरी में सीबीआई ने मामले से संबंधित मुंबई में चार स्थानों पर छापा मारा था। चंदा कोचर (Chanda Kochhar) पर अन्य आरोपियों के साथ एक आपराधिक साजिश कर निजी कंपनियों को ऋण स्वीकृत करने का आरोप है।
गलत तरीके से ऋण देने का आरोप
प्राथमिकी 31 मार्च, 2018 को दीपक कोचर, वीडियोकॉन समूह के अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) के मद्देनजर दर्ज की गई। प्रारंभिक जांच यह पता लगाने के लिए की गई थी कि आईसीआईसीआई बैंक द्वारा एक कंसोर्टियम के हिस्से में ऋण की मंजूरी में कुछ गलत हुआ है या नहीं।
इससे पहले सीबीआई ने जारी किया था लुक आउट नोटिस
सीबीआई (cbi) ने आईसीआईसीआई बैंक (icici bank) की पूर्व सीईओ चंदा कोचर (Chanda Kochhar), उनके पति दीपक कोचर (Deepak Kochhar) और विडियोकॉन ग्रुप के एमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ एक नोटिस जारी कर उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने बताया कि चंदा कोचर (Chanda Kochhar), दीपक कोचर और धूत के खिलाफ मामला दर्ज होने के एक हफ्ते बाद लुक आउट नोटिस जारी करने का कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि विडियोकॉन ग्रुप के लिए 1875 करोड़ रूपये के कर्ज को मंजूरी देने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी देश छोड़कर भाग नहीं पाएं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications