नई दिल्ली। देश में मोबाइल कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह कंपनियां रोज नए प्लान जारी कर रही हैं। वहीं कई बार मोबाइल कंपनियां अपने पुराने प्लान को रिवाइज भी कर रही हैं। आमलोगों के लिए यह जानना कठिन होता कि कंपनियों के नए नए प्लान क्या हैं। ऐसे में हम आपको रिलायंस जियो (Jio), एयरटेल (Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और बीएसएनएल (BSNL) के इन बदले हुए प्लान्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

बीएसएनएल (BSNL)
बीएसएनएल (BSNL) ने हाल ही में 349 रुपये के प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान में यूजर्स को 64 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं पहले इस प्लान में 54 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में रोज 3.2GB हाई स्पीड डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस (sms) का लाभ मिलता है।
रिलायंस जियो (Reliance Jio)
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के प्लान की बात करें तो कंपनी के 399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 126GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB हाई स्पीड डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) के अन्य प्लान की तरह ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस डाटा और फ्री एसएमएस (sms) का भी लाभ मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने एक और 349 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्रतिदिन 1.5GB हाई स्पीड डाटा के साथ कुल मिलाकर 105GB डाटा का लाभ मिलता है।
एयरटेल (Airtel)
एयरटेल (Airtel) ने 998 रुपये वाला एक प्लान लांच किया है। इसमें 336 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिल रहा है। इस प्लान के अलावा एयरटेल (Airtel) ने 597 रुपये का भी एक प्लान जारी किया है इसमें यूजर्स को 168 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिल रहा है। इन दोनों प्लान में यूजर्स को मिनिमम रिचार्ज प्लान्स से छुटकारा मिल जाएगा। एक बार रिचार्ज करा के आप लंबी वैलिडिटी का लाभ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा बेनिफिट्स के साथ ले सकते हैं। साथ ही इन प्लान्स में हर महीने 300 फ्री नेशनल एसएमएस (SMS) मिलते हैं। 998 रुपये वाले प्लान में कुल मिलाकर 12GB डाटा का लाभ पूरी वैलिडिटी के लिए मिलता है। वहीं 597 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 6GB डाटा का लाभ पूरी वैलिडिटी के लिए मिलता है।
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea)
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने प्रीपेड प्लान 1,999 रुपये जारी किया है। इस प्लान में रोज 1.5GB हाई स्पीड डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को कुल मिलाकर 547.5GB डाटा मिलता है। वहीं इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी लाभ मिलता है। डाटा और कॉलिंग के अलावा इस प्लान में प्रतिदिन 100 नेशनल एसएमएस (sms) का लाभ पूरे साल के लिए दिया जाता है। हालांकि अभी यह प्लान केरल दूरसंचार सर्किल के यूजर्स के लिए लांच किया गया है, लेकिन जल्द ही इस प्लान को देश के अन्य टेलिकॉम सर्किल के लिए भी रोल आउट किया जाने वाला है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications