बीएसएनएल ग्राहकों (BSNL customers) के लिए अच्छी खबर है। जी हां सरकारी टेलिकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ग्राहकों (BSNL customers) के लिए अच्छी खबर है। जी हां सरकारी टेलिकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत बीएसएनएल अपने ऐनुअल प्लान पर मिलने वाले 25 प्रतिशत कैशबैक ऑफर को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। बीएसएनएल ने इस ऑफर की अवधि बढ़ाए जाने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से दी।

ऐसे उठाएं कैशबैक का लाभ
*सबसे पहले आपको अपने बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर लॉगइन करना है।
*स्कीम को सब्सक्राइब करने के लिए अग्री कर दें।
*अग्री करने के बाद एक नया विंडो ओपन होगा।
*यहां पर कैप्चा के साथ ही आपको अपना सर्विस आईडी नंबर डालना है।
*रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को एंटर करें।
*ओटीपी एंटर करने के बाद वैलिडिट पर टैप कर दें।
*सुझाए गए ऐनुअल प्लान और अपने मौजूदा प्लान को वेरिफाइ करें।
*अगर आप 25 प्रतिशत के कैशबैक के लिए प्लान को चेंज करना चाहते हैं तो सबमिट पर क्लिक कर दें।
*ऑर्डर क्रिएट होने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक रिक्वेस्ट नंबर आ जाएगा।
ध्यान दें कि आप इस प्लान को चेंज करने की रिक्वेस्ट महीने में केवल एक बार ही कर सकते हैं। अगर आपने अपने प्लान को चेंज करने के लिए पहले ही रिक्वेस्ट डाल दिया है, तो आप दोबारा नई रिक्वेस्ट नहीं क्रिएट कर सकते। यह कैशबैक ऐनुअल बिल पेमेंट के बाद ग्राहकों के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।
BSNL ने पिछले साल दिसंबर में ऐसी घोषणा की
ग्राहक इस क्रेडिट का इस्तेमाल बीएसएनएल की दूसरी सेवाओं के भुगतान के लिए कर सकते हैं जिसमें मौजूदा प्लान का बिल पेमेंट भी शामिल है। अगर किसी वजह से यूजर्स अपने प्लान को कम रेंटल वाले प्लान में बदलते हैं या खत्म होने से पहले कनेक्शन डिसकनेक्ट कर देते हैं, तो उन्हें कैशबैक में मिली हुई राशि वापस करनी होगी।
गौरतलब है कि बीएसएनएल ने पिछले साल दिसंबर में इसी से मिलते-जुलते कैशबैक स्कीम की घोषणा की थी। इस स्कीम का फायदा नए और मौजूदा बीएसएनएल लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और ब्रॉडबैंड वाई-फाई सेवा लेने वाले ग्राहक उठा सकते थे के जिन्होंने बीएसएनएल के ऐनुएल या 6 महीने वाले प्लान को सब्क्राइब किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications