8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जानकारी दें कि पहली बार 1909 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।
International Women's Day: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जानकारी दें कि पहली बार 1909 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। 28 फरवरी, 1909 को पहली बार अमेरिका में महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया। ये दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है।आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम कर रही है।
महिलाएं हर क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रही हैं और इससे उद्योग जगत भी अछूता नहीं है। व्यापार में महिलाओं ने प्रगति की है और पुरुषों के साथ खड़ी हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे भारत की सबसे अमीर महिला की, जिन्होंने व्यापार जगत में खास कीर्तिमान हासिल किया है।

बता दें कि भारत की सबसे अमीर महिला का नाम सावित्री जिंदल है और सावित्री जिंदल "जिंदल ग्रुप" की कंपनियों की मालकिन हैं। जिंदल ग्रुप स्टील, पॉवर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम कर रहा है। वह दिवंगत उद्ममी ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं और जाने-माने उद्योगपतियों सज्जन और नवीन जिंदल की मां हैं।
जिंदल ग्रुप की कंपनियों को 4 बेटों में बांटा
साल 2005 में ओपी जिंदल का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन होने के बाद जिंदल ग्रुप की कंपनियों को उनके 4 बेटों में बांटा गया था और वो स्वतंत्र रूप से उन्हें चलाते हैं। इस ग्रुप की सबसे बड़ी संपत्ति की देखरेख उनके बेटे सज्जन जिंदल करते हैं, जिनके अधीन जेएसडब्ल्यू स्टील है। ओम प्रकाश जिंदल भारत के इस्पात उद्योग के एक बड़े कारोबारी और राजनीतिज्ञ थे।
कुल संपत्ति 6.6 अरब डॉलर
68 साल की सावित्री जिंदल ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। वह हरियाणा सरकार में विधायक और मंत्री रह चुकी हैं। सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 6.6 अरब डॉलर (7 मार्च 2018) है। भारतीय रुपये में आज के मुताबिक उनकी संपत्ति 4,62,88,11,00,000.00 रुपये है। बता दें, सावित्री जिंदल एंड फैमिली दुनिया के अरबपतियों की सूची में 290वें स्थान पर है। वहीं भारत के सबसे अमीर शख्सियत की लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम 14वें स्थान पर आता है।
ये हैं सबसे अमीर महिलाओं की सूची
1- गोदरेज की स्मिता कृष्णा इस सूची में 37,570 करोड़ रुपए की संपदा के साथ शीर्ष पर हैं। कृष्णा गोदरेज इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में शामिल हैं।
2- दूसरे नंबर पर एचसीएल की सीईओ एवं कार्यकारी निदेशक रोशनी नडार का नंबर आता है। कंपनी के संस्थापक शिव नडार की बेटी रोशनी की संपत्तियां 30,200 करोड़ रुपए आंकी गई है।
3- टाइम्स समूह की चेयरपर्सन इंदु जैन 26,240 करोड़ रुपए की संपत्तियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वह देश के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक बेनेट कोलमेन एंड कंपनी की चेयरपर्सन हैं।
4- बायोकॉन की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ 24,790 करोड़ रुपए की संपत्तियों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
5 - किरण नडार 20,120 करोड़ रुपए की संपदा के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वह शिव नडार की पत्नी है और शिव नडार फाउंडेशन की न्यासी भी हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications