नई दिल्ली। एयर एशिया (Air Asia) ने आज से अपनी बिग सेल (Big Sale) शुरू कर दी है। यह सेल 17 मार्च तक चलेगी। इस सेल के दौरान लोग 1,899 रुपये की शुरुआती कीमत में हवाई सफर कर सकते हैं। इस सेल में टिकट बुक खरीदने वाले 1 सितंबर 2019 से 2 जून 2020 तक हवाई सफर कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत सभी उड़ानें केवल दिल्ली से उड़ान भरेंगी। इस ऑफर में दिल्ली से बागडोगरा, हैदराबाद, रांची, गुवाहाटी और कोलकाता की टिकट की कीमत 1899 रुपये की हैं, वहीं नई दिल्ली से बेंगलुरु, गोवा, इंदौर, इम्फाल, पूणे और श्रीनगर के लिए टिकट की कीमत 2,999 रुपये है।

एयर एशिया (Air Asia) के दूसरे ऑफर्स
इस बिग सेल (Big Sale) में खरीदे गए हवाई टिकटों पर कुछ ऑफर भी मिल रहे हैं। इन टिकट के साथ ऑफरों का भी लाभ लिया जा सकता है। वहीं कुछ बंदिशें भी लगाई गई हैं।
-प्री-बुकिंग पर एयर एशिया (Air Asia) की तरफ से खाने और सीट पर 20 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।
-फ्लाइट के प्रीमियम फ्लैट बेड, DJ कैरियर कोड फ्लाइट, जापान से आने-जाने वाली फ्लाइट और 'Manage My Booking' से सीट बुक करने पर सीट पर 20 फीसदी डिस्काउंट नहीं मिलेगा।
-एयर एशिया (Air Asia) ने JavaMifi के साथ मिलकर वाई-फाई की सेवा शुरू की है। यात्री एयर लाइन की बेवसाइट से इस सेवा को बुक कर सकते हैं।
दिल्ली-इंदौर के लिए सीधी फ्लाइट
-एयर एशिया (Air Asia) ने दिल्ली से इंदौर के लिए सीधी फ्लाइट भी शुरू की है।
-बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट की संख्या को तिगुना कर दिया है।
-ये नई फ्लाइट 25 मार्च से उड़ान भरेगी, इसके लिए अभी बुकिंग कराई जा सकती है।
-एयर एशिया (Air Asia) की नई दिल्ली से इंदौर जाने वाली फ्लाइट 19:25 बजे उड़ान भरेगी और 21:10 बजे इंदौर पहुंचेगी।
-वहीं इंदौर से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 21:40 पर उड़ान भरेगी और 23:05 बजे पहुंचेगी। ये फ्लाइट 25 मार्च से उड़ान भरेगी।
यह भी पढ़ें : मोबाइल से ऐसे करें AADHAAR को Pan से लिंक, आसान है तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications