आज यानि 16 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल का दाम (petrol rate) आज 72.55 रुपये प्रति लीटर है। डीजल (diesel) 67.22 रुपये में बिक रहा है।
नई दिल्ली: आज यानि 16 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल का दाम (petrol rate) आज 72.55 रुपये प्रति लीटर है। डीजल (diesel) 67.22 रुपये में बिक रहा है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों (petrol pump) पर कीमतें समान हैं। वहीं कच्चे तेल की महंगाई की मार से भारतीय बाजार (indian market)अभी उबर नहीं पा रहा है।
स्थानीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में 8 से 10 पैसे की बढ़ोतरी की। हालांकि, डीजल कुछ राहत दे रहा है और इसकी कीमतों में 7 से 8 पैसे की कमी दर्ज की गई है।

महानगरों में आज के पेट्रोल का भाव
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (petrol price in delhi) की कीमत में 8 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 72.63 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकार 74.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे महंगा हुआ है और अब इसकी कीमत 78.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 8 पैसे बढ़कर 75.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में आज के डीजल का भाव
डीजल की कीमतों (diesel price) में सुस्ती बरकरार है। शनिवार को राजधानी दिल्ली में डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 67.15 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में डीजल 8 पैसे सस्ता हुआ है और यह घटकर 70.34 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में यह 8 पैसे सस्ता होकर 70.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हालांकि, देश के अन्य महानगरों के उलट कोलकाता में डीजल 4 पैसे महंगा हुआ है और यह बढ़कर 69.05 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।


Click it and Unblock the Notifications