केंद्र सरकार ने नौकरी करते हुए ऊंची डिग्री हासिल करने वाले अपने कर्मचारियों को दिये जाने वाले एकमुश्त प्रोत्साहन में पांच गुना वृद्धि को मंजूरी दी है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने नौकरी करते हुए ऊंची डिग्री हासिल करने वाले अपने कर्मचारियों को दिये जाने वाले एकमुश्त प्रोत्साहन में पांच गुना वृद्धि को मंजूरी दी है। इस बात से अवगत करा दें कि केन्द्र सरकार के दफ्तरों में करीब 48.41 लाख कर्मचारी हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को अधिकारियों के द्वारा दी गयी। बता दें कि अधिकारियों ने कहा कि पीएचडी जैसी ऊंची डिग्री हासिल करने वालों के लिए प्रोत्साहन की रकम को बढ़ाकर न्यूनतम 10,000 से अधिकतम 30,000 किया जाएगा।

20 साल पुराने नियम में संशोधन
वहीं कार्मिक मंत्रालय ने कर्मचारियों के लिए इस तरह की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के वास्ते 20 साल पुराने नियम में संशोधन किया है। अब तक , नौकरी में आने के बाद उच्च डिग्री हासिल करने वाले सरकारी कर्मचारियों को एकमुश्त 2,000 रुपये से 10,000 रुपए के बीच प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। अब न्यूनतम प्रोत्साहन राशि को दो हजार से पांच गुना बढ़ाकर दस हजार रुपए कर दिया गया है।
किस डिग्री पर अब कितना इंसेंटिव
हालांकि कार्मिक मंत्रालय द्वारा हाल में जारी आदेश के मुताबिक, अब इस राशि को बढ़ाकर न्यूनतम 10,000 रुपए और अधिकतम 30,000 रुपये करने का फैसला किया गया है। आदेश में कहा गया है कि तीन साल या इससे कम की डिग्री / डिप्लोमा हासिल करने पर 10,000 रुपए दिए जाएंगे जबकि तीन साल से अधिक की डिग्री / डिप्लोमा के लिए 15,000 दिए जाएंगे।
इसी तरह एक साल या कम की स्नातकोत्तर डिग्री / डिप्लोमा हासिल करने पर 20,000 रुपये और एक साल से अधिक की स्नातकोत्तर डिग्री / डिप्लोमा लेने वाले कर्मचारियों को 25,000 रुपये मिलेंगे। पीएचडी या उसके समकक्ष योग्यता हासिल करने वालों को 30,000 रुपए दिए जाएंगे।
डिग्री पद से संबंधित अनिवार्य
जानकारी दें कि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शुद्ध अकादमिक शिक्षा या साहित्यिक विषयों पर उच्च योग्यता प्राप्त पर कोई प्रोत्साहन नहीं दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि हासिल की गई योग्यता (डिग्री / डिप्लोमा) कर्मचारी के पद से जुड़ी होनी चाहिए या फिर अगले पद पर काम आने वाले कार्यों से जुड़ी होनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि हासिल योग्यता और पद के कार्य के बीच सीधा संबंध होना चाहिए और इसका सरकारी कर्मचारी की दक्षता में योगदान होना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications