इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) आज से शुरू हो रहा है। इस बीच लीग का आगाज होने से पहले ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने कुछ प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है।
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) आज से शुरू हो रहा है। इस बीच लीग का आगाज होने से पहले ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने कुछ प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है। ये प्लान 199 रुपये और 499 रुपये की कीमत वाले हैं। इन नए प्लान्स में डेली डेटा बेनिफिट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और ऑनगोइंग क्रिकेट मैच के लिए फ्री क्रिकेट SMS अलर्ट मिलेगा। बता दें कि 199 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी तो वहीं 499 रुपये वाले प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इतना ही नहीं इन दोनों प्लान्स में रोज 1GB डेटा मिलेगा।

क्रिकेट लवर्स के लिए उतारा गया है प्लान
बता दें कि इन प्लान्स को खासतौर पर क्रिकेट लवर्स के लिए उतारा गया है और जो यूजर्स क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना पसंद करेंगे उन्हें शायद मुश्किल हो सकती है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये BSNL एक्स्ट्रा डेटा ऑफर के अंदर आता है या नहीं, ये दोनों ही प्लान्स 20 टेलीकॉम सर्किलों के लिए वैलिड है, जहां कंपनी अपनी सेवाएं देती है।
BSNL 199 IPL प्रीपेड प्लान
BSNL ने क्रिकेट फैंस के लिए IPL रिचार्ज प्लान के रूप में 199 रूपए का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में 1GB 4G/3G डाटा मिलता है और इसकी वैलिडिट 28 दिनों की है। बता दें कि 4G स्पीड सिर्फ उन ही क्षेत्रों में मिलेगी जहां BSNL अपनी 4G सेवा देती है, अन्यथा ग्राहक 3G स्पीड पर ही डाटा इस्तेमाल कर सकेंगे। 199 रूपए के इस प्लान की 28 दिनों की वैलिडिटी के दौरान मुफ्त क्रिकेट PRBT, क्रिकेट SMS अलर्ट और अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी। हालांकि इस प्लान में SMS भेजने की सुविधा मुफ्त नहीं है।
BSNL 499 IPL प्रीपेड प्लान
वहीं दूसरी और BSNL के दूसरे प्लान की बात करें तो IPL प्रीपेड प्लान 499 रूपए का है और इस प्लान में भी सिर्फ 1GB डाटा 90 दिनों की वैलिडिटी के लिए मिलता है। डाटा लाभ के अलावा, BSNL ग्राहकों को मुंबई और दिल्ली सहित किसी भी नेटवर्क और सर्किल में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इस रिचार्ज पैक में हर रोज फ्री 100 SMS भेजने के लिए मिलते हैं जोकि 199 रूपए वाले प्लान में फ्री नहीं मिलता। इसके अतिरिक्त, 499 रूपए का IPL प्रीपेड प्लान मुफ्त क्रिकेट PRBT और क्रिकेट SMS अलर्ट के साथ आता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications