सार्वजनिक क्षेत्र (public area) का बैंक ऑफ बड़ौदा विजया और देना बैंक का खुद में मर्जर (Merger) कर सोमवार को देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया।
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र (public area) का बैंक ऑफ बड़ौदा (bank of baroda) विजया (vijay) और देना बैंक (dena bank) का खुद में मर्जर (Merger) कर सोमवार को देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया। जानकारी दें कि सरकार ने इन बैंकों के मर्जर की घोषणा पिछले साल सितंबर महीने में की थी। इसके बाद यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (state bank of india) और एचडीएफसी बैंक (hdfc bank) के बाद देश का तीसरा बड़ा बैंक बन जाएगा। इस विलय के बाद सोमवार से इन दोनों बैंकों की शाखाएं बैंक ऑफ बड़ौदा (bank of baroda) की शाखा (branch) के रूप में काम करेंगी।
12 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं देगी बैंक
विलय (Fusion) के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा का कुल कारोबार 14.82 लाख करोड़ रुपए का हो जाएगा। इस विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के पास कुल 9401 बैंक शाखाएं (bank branch) और कुल 13432 एटीएम (atm) हो जाएंगे। इसके साथ ही करीब 85,000 कर्मचारी होंगे जो कि देश में अपने 12 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं देंगे। देश में SBI के 59,291 एटीएम और 18 हजार से ज्यादा शाखाएं हैं। वहीं ICICI के पास 4,867 शाखाएं और 14,367 एटीएम हैं। इस विलय से पहले कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 5042 करोड़ रुपए दिए हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्जर (merger) के बाद नई एंटिटी के पास 15 ट्रिलियन रुपये का कारोबार होगा। यह करीब 120 मिलियन ग्राहकों को अपनी सेवाएं देगा। इसके पास 8.75 ट्रिलियन रुपये का डिपॉजिट और 6.25 ट्रिलियन रुपये का एडवांस होगा।
सबसे पहले इन बैंकों का हुआ मर्जर
इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर ऐंड जयपुर (एसबीबीजे), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर तथा दो नॉन-लिस्टेड बैंक स्टेट बैंक ऑफ पटियाला तथा स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद के साथ-साथ भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में विलय कर दिया गया था।
बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रमुख पी एस जयकुमार ने एक रिलीज जारी कर कहा, "हमें इस बात की बहुत खुशी है कि बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक नेटवर्क (bank network)और ग्राहक आधार के मामले में देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनने जा रहे हैं। हम इसके एक मजबूत संगठन बनने की दिशा में इस एकीकरण के लिए सभी गतिविधियों का प्रभावी निष्पादन करेंगे और हम व्यक्तिगत संस्थाओं की तुलना में स्टेक होल्डर (Steak holder) का ज्यादा ख्याल रखेंगे।
इस तरह का असर ग्राहकों पर पड़ेगा
- इस विलय के बाद विजया और देना बैंक के ग्राहकों का खाता नंबर बदल जाएगा।
- खाता नंबर बदलने के कारण सभी ग्राहकों की पासबुक और चेकबुक भी बदल जाएगा।
- दोनों बैंकों के सभी ग्राहकों को नए डेबिट/एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड लेने होंगे।
- बैंक का नाम बदलने के कारण ग्राहकों की शाखाओं के IFSC कोड भी बदल जाएंगे।
बैंक ग्राहकों को सूचना दे रहे
विजया बैंक और देना बैंक ने अपने ग्राहकों को विलय की जानकारी देनी शुरू कर दी है। इसके लिए दोनों बैंक अपने ग्राहकों को एसएमएस (sms) के जरिए जानकारी दे रहे हैं। दोनों बैंकों की ओर से कहा जा रहा है कि विलय के बाद भी आपकी जमा राशि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जब तक बैंकों का नाम बदलेगा, तब तक सभी ग्राहक पुराने तरीके से ही बैंकिंग सेवाओं (Banking services) का लाभ लेते रहेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications