एक अप्रैल यानि आज से टाटा (tata), महिंद्रा (mahindra)के साथ ही अन्य कई कंपनियों की कारों के दामों में वृद्धि हो रही है। नया वित्तीय वर्ष (New Financial Year) आज से शुरू हो गया है।
नई दिल्ली : एक अप्रैल यानि आज से टाटा (tata), महिंद्रा (mahindra)के साथ ही अन्य कई कंपनियों की कारों के दामों में वृद्धि हो रही है। नया वित्तीय वर्ष (New Financial Year) आज से शुरू हो गया है। नए वित्तीय वर्ष में वो बदलाव लागू होंगे जिनकी घोषणा इस साल के बजट में की गई थी। जी हां कार खरीदने वालों के लिए दिक्कत बढ़ने वाली है। एक अप्रैल के बाद से महिंद्रा (mahindra), टाटा और रेनॉ (Tata and Renault) अपनी कारों की कीमतें बढ़ा रही हैं।

टाटा मोटर्स के दाम 25 हजार तक बढ़ने की संभावना
लागत बढ़ने (Cost escalation) तथा अन्य आर्थिक कारणों से विभिन्न कंपनियों के वाहन (Vehicles of different companies) एक अप्रैल से यानी महंगे हो जाएंगे। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (mahindra and mahindra), टाटा मोटर्स (tata motars), टोयोटा (Toyota), निसान इंडिया (Nissan India)और रेनो (Renault)जैसी कंपनियां शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने पिछले सप्ताह अपने वाहनों के दाम एक अप्रैल से 25 हजार रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी। कंपनी ने लागत खर्च बढ़ने तथा बाह्य आर्थिक परिस्थितियों को कीमतें बढ़ाने का कारण बताया था। बता दें कि कंपनी अभी नैनो से लेकर प्रीमियम एसयूवी हेक्सा तक बेचती है जिनकी कीमत 2.36 लाख रुपये से 18.37 लाख रुपये तक है।
जानकारी दें कि टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबारी इकाई) मयंक पारीक ने कहा था, 'बाजार की बदलती परिस्थितियां, लागत का बढ़ता खर्च और विभिन्न बाहरी आर्थिक कारकों (Economic factors) ने हमें कीमत बढ़ाने पर विचार करने को मजबूर किया है।
पांच से 73 हजार रुपये तक बढ़ सकती महिंद्रा एंड महिंद्रा
वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा (mahindra and mahindra) ने भी अपने वाहनों की कीमतें अप्रैल से पांच हजार रुपये से 73 हजार रुपये तक बढ़ाने की पिछले सप्ताह घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि वाहनों की कीमतों में अप्रैल से 0.5 प्रतिशत से 2.7 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। वहीं कंपनी के अध्यक्ष (वाहन क्षेत्र) राजन वढेरा ने बयान में कहा था, 'इस साल जिंस के दाम में रिकार्ड वृद्धि (Record increase in prices) देखी गयी। इसके अलावा एक अप्रैल से नियामकीय जरूरतों (Regulatory requirements)को पूरा करना है। हालांकि इससे लागत बढ़ेगी। हमने अपनी लागत को कम करने के लिये प्रयास किये हैं, लेकिन कीमत वृद्धि (Growth)को रोकना संभव नहीं रह गया है।
निसान इंडिया, रेनो की कारों के भी बढ़ेंगे दाम
निसान इंडिया (Nissan India)डैटसन गो और गो प्लस (Datsun go and go plus) के दाम 1 अप्रैल से 4% तक बढ़ाने वाली है. फ्रांस की कार कंपनी रेनो अप्रैल से क्विड के दाम 3 प्रतिशत बढ़ाएगी। इनके अलावा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने भी नये वित्त वर्ष से कुछ मॉडलों (models) के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि वह किन मॉडलों के दाम बढ़ाने जा रही है।
मारुति सुजुकी इंडिया बिक्री मार्च में घटी
दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India)की बिक्री मार्च में 1.6 प्रतिशत घटकर 1,58,076 वाहन रही। पिछले साल इसी माह में कंपनी ने 1,60,598 वाहन बेचे थे। मारुति ने एक बयान में बताया कि समीक्षावधि में उसकी घरेलू बिक्री मामूली तौर पर घटकर 1,47,613 वाहन रही, जो मार्च 2018 में 1,48,582 वाहन थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications