भारतीय रेलवे (indian railway) की ओर से काफी अच्छी पहल की शुरुआत की जा रही है।
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे (indian railway) की ओर से काफी अच्छी पहल की शुरुआत की जा रही है। जी हां अपने कर्मियों (employee) के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने सूचना प्रोद्यौगिकी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (microsoft) से हाथ मिलाया है। भारतीय रेलवे अब माइक्रोसॉफ्ट के कैजाला ऐप (microsoft kaizala app)की सहायता से अपने कर्मियों को चैट आधारित स्वास्थ्य सेवाएं (health facility) उपलब्ध कराएगी।
भारतीय रेलवे के इस पहल से करीब 30 लाख कर्मचारियों के लिए माइक्रोसॉफ्ट के कैजाला (microsoft kaizala) की मदद मिलेगी। इसके जरिए उनको क्वालिटी (quality) वाली हेल्थ सेवा मिलेगी। इस ऐप के जरिए रिटायर्ड (retired)और मौजूदा कर्माचारियों (current employee) को सुविधा मिलेगी। इस ऐप से 125 रेलवे हॉस्पिटल (railway hospital) और 133 मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल में सुविधा मिलेगी।

एप के जरिये डायग्नोस्टिक सेंटर की भी जानकारी
हेल्थकेयर सेवा (healthcare service) के लिए रजिस्टर्ड (registred) होने के बाद रेलवे के कर्मचारी माइक्रोसॉफ्ट कैजाला (microsoft kaizala)में पास के हॉस्पिटल और डॉक्टर की लिस्ट ढूंढ सकेंगे। इसके अलावा उनको मान्यता प्राप्त डायग्नोस्टिक सेंटर (Diagnostic Center) की भी जानकारी मिलेगी। दक्षिण मध्य रेलवे के डॉक्टर कैजाला के ग्रुप का मैनेजमेंट करेंगे। डॉक्टरों का ग्रुप, पैरामेडिकल कर्मी और नर्स उनकी मदद करेंगे।
कर्मचारी अपनी मेडिकल हिस्ट्री भी देख सकेंगे
इस बात से अवगत करा दें कि रेलवे कर्मचारी (railway employee) इस ऐप से डॉक्टर का अपॉइंटमेंट (appointment) ले सकेंगे। वो लैब की रिपोर्ट सीधे डॉक्टर को भेज सकेंगे। इसके अलावा हेल्थ के डिजिटल रिकॉर्ड माय चैट में सेव कर सकेंगे। इसके अलावा उनको महत्वपूर्ण एलान की जानकारी भी मिलेगी। इसके जरिए रेलवे के कर्मचारियों को जागरूकता संबंधी संदेश भी मिलेंगे। बता दें कि कैजाला ग्रुप में डॉक्टर कर्मचारी की मेडिकल हिस्ट्री (medical history) भी देख सकेंगे। वहीं कर्मचारी भी अपना फीडबैक (feedback) रेलवे को बता सकेंगे। माइक्रोसॉफ्ट कैजाला (microsoft kaizala)एक सिंपल चैट आधारित ऐप है। इसके जरिए कंपनी अपने कर्मचारियों से सीधे जुड़ सकती है। उनको कई तरह की जानकारी दे सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications