नई दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर (Telecom sector) में रिलायंस (reliance) और एयरटेल (airtel) के बीच प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है, लेकिन जल्द ही इन दोनों कंपनियों के बीच एक और जंग शुरू हो सकती है। यह जंग वित्तीय संकट का सामना कर रही कंपनी जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) में हिस्सेदारी (Shareholding) लेने को हो सकती है। वित्तीय संकट का सामना कर रही कंपनी जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) अपनी हिस्सेदारी (Shareholding) बेच कर पैसा जुटाना चाहती है। इसी हिस्सेदारी को खरीदने के लिए दोनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बताई जा रही है।

दोनों कंपनियां नहीं खोल रही हैं पत्ते
रिलायंस (reliance) और एयरटेल (airtel) दोनों शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां है। ऐसे में यह कंपनियां जब तक कोई ठोस प्रस्ताव न तैयार कर लें इसकी जानकारी किसी को नहीं देती हैं। लेकिन मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) में हिस्सेदारी लेने के लिए दोनों कंपनियां तैयारियां कर रही हैं। हालांकि जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के एक प्रतिनिधि ने इस बारे में पूछे जाने पर सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन इतना जरूरी कहा कि कई संभावित कंपनियों से बातचीत चल रही है। वहीं भारती एयरेटल के प्रवक्ता ने जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) में हिस्सदारी खरीदने की बात को गलत बताया और रिलायंस जियो इंफोकॉम ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) खोज रही रणनीतिक निवेशक
भारी कर्ज के बोझ में डूबी हुई जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) स्ट्रैटेजिक निवेशक की तलाश कर रही है। जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) का दावा है कि उसके पास 173 देशों मं 78 चैनल्स और 4800 मूवी टाइटल्स हैं। कुछ समय पहले सोनी कॉरपोरेशन ने जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन यह बातचीत कुछ बन नहीं पाई।
5G ऑक्शन पर टिकी है बाजार की नजर
अगर यह डील हो जाती है तो जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) को खरीदने वाली कंपनी को अपने यूजर रेवेन्यू में वीडियो सर्विसेस को व्यापक स्तर पर जोड़ने में मदद मिलेगी, क्योंकि सरकार इस साल 5G एयरवेव्स की नीलामी की तैयारी कर रही है। 5G में वीडियो सर्विस का व्यापक इस्तेमाल होने की आशा है, जिससे मोबाइल कंपनियों को अपना रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Jio-Airtel-Voda : जानें सबसे सस्ता 2GB डेटा प्लान कौन दे रहा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications