नई दिल्ली। वायर और केबल बनाने वाली कंपनी पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड (polycab india limited) का आईपीओ (IPO) खुल चुका है, जिसमें आज तक यानी 9 अप्रैल 2019 तक निवेश किया जा सकता है। पॉलिकैब इंडिया लिमिटेड (polycab india limited) इस आईपीओ (IPO) से 1,345.26 करोड़ रुपये जुटाना चाह रही है। पॉलीकैब इंडिया (polycab india) 25 एंकर निवेशकों से 538 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 401 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

पॉलीकैब इंडिया (polycab india) का प्राइस बैंड (Price band)
पॉलीकैब इंडिया (polycab india) के इस आईपीओ (PIO) का प्राइस बैंड (Price band) 533-538 रुपये है। इस आईपीओ में कंपनी 400 करोड़ रुपये के ताजा शेयर कर रही है, जबकि 1,75,82,000 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत रखे गए हैं। कर्मचारियों के लिए 1,75,000 शेयर रिजर्व सुरक्षित रखे गए हैं। कंपनी कर्मचारियों को निवेश करने पर 53 रुपये प्रति शेयर की छूट दे रही है।
पॉलीकैब इंडिया (polycab india) का क्या है कारोबार
पॉलीकैब इंडिया (polycab india) का विस्तृत रेंज में वायर और केबल की मैन्यूफैक्चरिंग के साथ इनकी बिक्री भी करती है। कंपनी पावर केबल, कंट्रोल केबल, इंट्रूमेंटेशन केबल, सोलर केबल, बिल्डिंग वायर और फ्लेक्सिबल केबल के कारोबार में सक्रिय है। पॉलिकैब इंडिया की क्षमता सालाना 33 लाख किमोमीटर केबल और वायर बनाने की है। कंपनी के पास केबल और वायर के लिए 20 और एफएमईजी के लिए 4 प्लांट हैं।
पॉलीकैब इंडिया (polycab india) इस पैसे से क्या करेगी
पॉलीकैब इंडिया (polycab india) आईपीओ (IPO) से जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, बढ़ती कामकाजी पूँजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी। कोटक महिंद्रा कैपिटल, ऐक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, आईआईएफएल होल्डिंग्स और यस सिक्योरिटीज कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन करेंगी। इश्यू के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध (listed) होगा।
यह भी पढ़ें : ये है Amit Shah की कमाई का सीक्रेट, आप के लिए भी है मौका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications