नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी (TCS) को चौथी तिमाही में 8126 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ है। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का तिमाही मुनाफा 8105 करोड़ रुपये रहा था। टीसीएस (TCS) की कांस्टेंट करंसी में रेवन्यू 2.4 फीसदी बढ़ी है। चौथी तिमाही में टीसीएस (TCS) का रेवेन्यू 38,010 करोड़ रुपये रहा। टीसीएस (TCS) ने वित्तीय वर्ष 2019 के लिए 18 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने देने का ऐलान किया है।

टीसीएस (TCS) की आय 1.8 फीसदी बढ़ी
चौथी तीसरी तिमाही में टीसीएस (TCS) की आय तिमाही आधार पर 1.8 फीसदी बढ़कर 38010 करोड़ रुपये रही है। दिसंबर तिमाही में टीसीएस (TCS) की आय 37338 करोड़ रुपये रही थी, जबकि सितंबर तिमाही में टीसीएस (TCS) की कुल आय 36854 करोड़ रुपये रही थी। एक साल पहले की समान अवधि में टीसीएस (TCS) की आय 32075 करोड़ रुपये रही थी।
सेग्मेंट के हिसाब से ग्रोथ
टीसीएस (TCS) ने तिमाही आधार पर BFSI में डबल डिजिट की ग्रोथ हासिल की है। इस दौरान टीसीएस (TCS) की BFSI में ग्रोथ 11.6 फीसदी रही, जबकि एक तिमाही पहले यह ग्रोथ 8.6 फीसदी थी। लाइफ साइंस एंड हेल्थ केयर में 18.2 फीसदी ग्रोथ रही, एनर्जी एंड यूटिलिटीज में 11.3 फीसदी ग्रोथ रही। वहीं कम्युनिकेशंस एंड मीडिया में 10 फीसदी ग्रोथ रही, जबकि रिटेल एंड CPG में 9.9 फीसदी और मैन्युफैक्चरिंग में 9.2 फीसदी ग्रोथ रही है।
टीसीएस (TCS) की डिजिटल रेवेन्यू बढ़ी
टीसीएस (TCS) की डिजिटल रेवेन्यू कुल रेवेन्यू की 31 फीसदी हो गई है। दिसंबर तिमाही में डिजिटल रेवेन्यू कुल रेवेन्यू का 30.1 फीसदी थी। चौथी तिमाही में टीसीएस (TCS) ने कुल 6356 नए कर्मचारी भर्ती किए।
यह भी पढ़ें : Infosys के अच्छे रहे तिमाही परिणाम, घोषित किया Dividend
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications