IPL सीजन की शुरुआत हो गई है और टेलीकॉम कंपनियां (telecom company) क्रिकेट लवर्स के लिए नए रिचार्ज पैक (recharge pack) की पेशकश करने में लगी हुई है।
नई दिल्ली: IPL सीजन की शुरुआत हो गई है और टेलीकॉम कंपनियां (telecom company) क्रिकेट लवर्स के लिए नए रिचार्ज पैक (recharge pack) की पेशकश करने में लगी हुई है। इन पैक में यूजर्स को ज्यादा हाई-स्पीड (high-speed) डेली डाटा का फायदा दिया जा रहा है, जिससे वें कहीं भी कभी भी मैच को लाइव देख सकें। आपको याद दिला दें कि सरकारी टेलीकॉम (government telecom) कंपनी BSNL ने हाल ही में IPL सीजन में क्रिकेट लवर्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान्स (prepaid plans) को पेश किया था। इसी तरह अब रिलायंस जियो (reliance jio) अपना पिछले साल IPL 2018 के उपलक्ष में पेश किया एक स्पेशल क्रिकेट रिचार्ज पैक (special cricket recharge pack) इस साल एक बार फिर वापस लेकर आया है।

जानकारी दें कि जियो क्रिकेट सीजन रिचार्ज में यूजर्स को 2GB डाटा रोजाना मिलता है। यह रिचार्ज 51 दिनों की वैलिडिटी (validity) के साथ आता है, जिसका मतलब है कि यूजर्स को इस रिचार्ज पैक (recharge pack) में कुल 102GB डाटा मिलता है। इतने डाटा से यूजर्स JioTV या Hotstar ऐप के जरिए IPL मैच को आराम से अपने मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं।
आपको इस बात से अवगत करा दें कि इस रिचार्ज पैक (recharge pack) की खास बात यह है कि आप इसे अपने मौजूदा पैक के ऊपर भी रिचार्ज कर सकते हैं। इससे आप अपने मौजूदा पैक की डेली डाटा लिमिट (daily data limit) खत्म होन के बाद भी इस नए पैक में मिलने वाला डाटा इस्तेमाल कर सकेंगे।
बता दें कि अगर आपके मौजूदा पैक में आपको 1.5GB डाटा रोजाना मिलता है और आप इस नए 251 रुपये के पैक से रिचार्ज करते हैं तो इस परिस्थिति में आपका डेली डाटा 3.5GB हो जाएगा। यहां तक की 3.5GB खत्म होने के बाद भी यूजर्स 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट चला सकते हैं। वहीं 251 रुपये के इस रिचार्ज पैक को यूजर्स MyJio ऐप के रिचार्ज सेक्शन (recharge section) पर Crick Pack टैब के अंदर देख सकते हैं।
इतना ही नहीं, इस खास प्लान के तहत कंपनी कई और ऑफर्स भी दे रही है। इनमें लकी यूजर्स (lucky user) को अपनी पसंदीदा IPL टीम के साथ सेल्फी लेने का मौका, मैच का टिकट (match ticket) , पसंदीदा टीम की जर्सी, टोपी और बैट पाने का मौका पा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications