आईटी सेक्टर (IT Sector) में देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी विप्रो (Wipro) का शुद्ध लाभ (Net Profit) मार्च 2019 को समाप्त तिमाही में 38.4 प्रतिशत उछलकर 2483 करोड़ रुपये रहा।
नई दिल्ली: आईटी सेक्टर (IT Sector) में देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी विप्रो (Wipro) का शुद्ध लाभ (Net Profit) मार्च 2019 को समाप्त तिमाही में 38.4 प्रतिशत उछलकर 2483 करोड़ रुपये रहा। जी हां फाइनेंशियल ईयर (Financial year) 2019 की चौथी तिमाही में आईटी सेक्टर (IT sector) की दिग्गज कंपनी विप्रो (wipro) का मुनाफा करीब 38 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को 2483 करोड़ रुपये का कंसो मुनाफा हुआ है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 1803 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि तिमाही आधार पर मुनाफा घटा (Profit down) है। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 2544 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जानकारी दें कि कंपनी बोर्ड ने शेयर बायबैक (Share buyback) को भी मंजूरी दे दी है।

बता दें कि कंपनी के बोर्ड ने ऑफर टेंडर (Offer tender) पर 10500 रुपये तक शेयर बॉयबैक को मंजूरी दे दी है। वहीं कंपनी 325 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बॉयबैक (Boyback) करेगी। अभी शेयर का भाव 282 रुपये है। यानी करंट प्राइस (current price) से निवेशकों को करीब 15 फीसदी मुनाफा हो सकता है।
9 फीसदी बढ़कर 15006 करोड़ Wipro का रेवेन्यू
जानकारी दें कि चौथी तिमाही (Fourth quarter) में विप्रो का रेवेन्यू (revenue) सालाना आधार पर करीब 9 फीसदी बढ़कर 15006 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में विप्रो (wipro) का रेवेन्यू 13769 करोड़ रुपये रहा था। जबकि दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू (company revenue) 15059 करोड़ रहा था।
वहीं विप्रो (wipro) का आईटी सर्विसेज (IT Services) से आय 14660 करोड़ से घटकर 14587 करोड़ रुपये रही है। चौथी तिमाही में कंपनी का मार्जिन (Margin) 19.84 फीसदी से घटकर 19.25 फीसदी रहा है। इस दौरान एबिट (Abit) 2909 करोड़ से घटकर 2808 करोड़ रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications