रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) को टाइम मैगजीन (Time magazine) ने 2019 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया है।
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) को टाइम मैगजीन (Time magazine) ने 2019 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। जानकारी दें कि भारत में एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) अधिकारों की कानूनी लड़ाई की अगुवाई करने वाली अरुंधति काटजू (Arundhati Katju) और मेनका गुरुस्वामी (Maneka Guruswami) को भी इस सूची में शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी बुधवार को दी गयी।

इस बात से अवगत करा दें कि 'टाइम 100 सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्ति 2019' सूची में दुनिया के सबसे अधिक प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं, राजनेताओं, असाधारण लोगों (टाइटन्स), कलाकारों और साल के आइकॉन्स को शामिल किया गया है। अंबानी को इस सूची में सबसे प्रभावशाली टाइटन्स में शामिल किया गया है।
इतना ही नहीं इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump), पोप फ्रांसिस (Pope Francis), चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan), फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और भारतीय-अमेरिकी कॉमेडियन हसन मिनहाज के भी नाम हैं।
भारत में 28 करोड़ से अधिक लोगों को किफायती 4जी से जोड़ा
बता दें कि अंबानी के टाइम 100 प्रोफाइल में महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand mahindra) ने लिखा है कि अंबानी का विजन उनके पिता की तुलना में अधिक महत्वाकांक्षी है जिनका आशीर्वाद वह प्रत्येक पहल को लांच करने वक्त लेते हैं। यह भी बताया कि उन्होंने जिस पैमाने पर रिलायंस जियो (reliance jio) मोबाइल डेटा नेटवर्क (mobile data network) को लांच किया है, उसने अब तक भारत में 28 करोड़ से अधिक लोगों को किफायती 4जी से जोड़ा है और यह किसी भी मानक पर प्रभावशाली है।
वहीं दूसरी ओर यह भी बताना चाहेंगे कि पिछले महीने मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) ने फोर्ब्स (Forbes) की अमीरों की लिस्ट में 13 वीं रैंक से 6वीं स्थान पर पहुंच गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक 2019 में मुकेश अंबानी की संपत्ति 5000 करोड़ डॉलर पहुंच गई है, जो साल 2018 में 4010 करोड़ डॉलर थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications