सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) यानि एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास सेवा को शुरू किया है।
नई दिल्ली: सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) यानि एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास सेवा को शुरू किया है। एसबीआई (SBI) की इस सेवा के ग्राहकों को बहुत लाभ हो सकता है। हालांकि ये बात भी सच हैं कि इससे पहले भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों (Customers) के लिए बहुत सी सुविधाओं को पेश किया है और इससे ग्राहकों को भी बहुत लाभ हुआ है।

दरअसल, एसबीआई (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए डोर स्टेप बैंकिंग सर्विस (Door step banking service) को लॉन्च किया है। इस बात से भी अवगत करा दें कि इस सुविधा के तहत बैंक (Bank) अपने 70 साल की उम्र के ग्राहकों के लिए यानि सीनियर सीटिजन (senior citizen) ग्राहकों, दिव्यांग ग्राहक और इनफर्म ग्राहकों को लाभ होगा। बता दें कि इस सुविधा के तहत ये लोग घर बैठे ही रुपए के लेन-देन समेत बैंक (bank) के तमाम काम कर सकेंगे।
विशेष लोगों के लिए शुरू की सर्विस
जानकारी दें कि एसबीआई (SBI) ने सीनियर सीटिजन (senior citizen) , दिव्यांग तथा अन्य स्पेशल लोगों के लिए डोर स्टेप बैंकिंग सर्विस (door step banking service) शुरू की है। यह सर्विस उन खातों पर ही मिलेगी जो केवाईसी के तहत अपडेट हैं और जिन ग्राहकों के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Registered mobile number) है। इसके अलावा इन ग्राहकों का बैंक की ब्रांच के 5 किलोमीटर के दायरे में आना जरूरी है। साथ ही उनका बैंक (bank) में निजी खाता भी होना चाहिए। यानी नॉन पर्सनल (non-personal), ज्वाइंट (joint) तथा छोटे बच्चों के खाते (Small children's accounts) पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।
डोर-स्टेप बैंकिंग सेवा
इस सेवा के तहत बैंक (Bank) अपने ग्राहकों को 6 सुविधाएं देगा। इस सेवा में ग्राहकों को पिकअप (pickup) और डिलिवरी (delivery), चेक पिकअप, चेकबुक मांग पर्ची पिकअप, ड्राफ्ट की डिलिवरी और टर्म डिपॉजिट की सलाह, लाइफ सर्टिफिकेट पिकअप (Life Certificate Pickup), इनकम टैक्स (Income tax) के लिए फॉर्म 15एच पिक भी देगा।
देना होगा शुल्क
बैंक ने डोर-स्टेप सर्विस (Door step service) के लिए मामूली चार्ज (charges) लगाया है। डोर स्टेप सर्विस के लिए पात्र ग्राहकों को एक निश्चित शुल्क देना होगा। इसके लिए पैसे के प्रत्येक लेनदेन पर ग्राहक को 100 रुपए की फीस अदा करनी होगी। अन्य सुविधाओं के लिए 60 रुपए प्रति सर्विस चार्ज (service charge) देना होगा। डोर स्टेप सर्विस लेने के लिए ग्राहक को एसबीआई (SBI) की होम ब्रांच (home branch) में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। दिव्यांग ग्राहकों को मेडिकल सर्टिफिकेट (Medical Certificate) जमा करना होगा। डोर स्टेप सर्विस के बारे में अधिक जानकारी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in से हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications