लगातार वित्तीय संकट (Financial Crisis) का सामना करने के बाद पिछले दिनों जेट एयरवेज (Jet Airways) की उड़ान अस्थायी रूप (Temporary form) के लिए बंद हो गई।
नई दिल्ली: लगातार वित्तीय संकट (Financial Crisis) का सामना करने के बाद पिछले दिनों जेट एयरवेज (Jet Airways) की उड़ान अस्थायी रूप (Temporary form) के लिए बंद हो गई। इसके बाद अब यात्रियों की सुविधा के लिए स्पाइसजेट (SpiceJet) ने 28 डेली फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। बता दें कि स्पाइसजेट (spicejet) ने मंगलवार को कहा कि वह 26 अप्रैल से अपने घरेलू नेटवर्क पर नई दिल्ली और मुंबई से अन्य शहरों के लिए 28 नई दैनिक उड़ानें शुरू करेगी।

स्पाइसजेट (spicejet) ने मंगलवार को कहा कि वह 26 अप्रैल से अपने घरेलू नेटवर्क पर नई दिल्ली और मुंबई से अन्य शहरों के लिए 28 नई दैनिक उड़ानें (Daily flights) शुरू करेगी। कंपनी ने कहा कि मुंबई से नई उड़ानें मुंबई - जयपुर - मुंबई , मुंबई - अमृतसर - मुंबई , मुंबई - मैंगलोर - मुंबई और मुंबई - कोयम्बटूर - मुंबई मार्ग पर होंगी।
वहीं इसके अलावा स्पाइसजेट (spicejet)ने मुंबई - पटना - मुंबई , मुंबई - हैदराबाद - मुंबई और मुंबई - कोलकाता - मुंबई मार्गों पर भी परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। स्पाइसजेट ने कहा, 'एयरलाइन (Airline) दिल्ली से पटना और दिल्ली से बेंगलुरू के लिए भी सेवा शुरू करेगी। इसके अलावा मुंबई - दिल्ली - मुंबई मार्ग पर भी तीन और उड़ानें शुरू की जाएंगी।
दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से बेंगलुरू की उड़ान टर्मिनल (Flight terminal) दो से परिचालित होगी और इनकी उड़ान संख्या चार अंकों की होगी, जो 8 से शुरू होगी। स्पाइजेट की मुख्य बिक्री एवं राजस्व अधिकारी शिल्पा भाटिया (Revenue Officer Shilpa Bhatia) ने कहा, 'दिल्ली और मुंबई से अतिरिक्त उड़ानों शुरू करने को लेकर हमें खुशी हो रही हैं। हमें उम्मीद है कि नई उड़ानें भारतीय विमानन बाजार (Indian aviation market) में क्षमता की कमी के कारण यात्रियों को हो रही असुविधा को कम करने में मदद करेंगी।
स्पाइसजेट (Spicejet) ने मई के आखिर से मुंबई से हांगकांग, जेद्दाह, दुबई, कोलंबो, ढाका, रियाद, बैंकॉक और काठमांडू से अतंरराष्ट्रीय उड़ानें (International flights) शुरू करने की भी घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय संकट (Financial Crisis) से जूझ रही जेट एयरवेज (jet airways) ने पिछले सप्ताह परिचालन (Operating) को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था और सरकारी अधिकारी हवाई अड्डे पर इसकी वजह से खाली हुई समयसारणी का समय दूसरी एयरलाइन कंपनियों (Airline companies) को देने की प्रक्रिया में है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications