नई दिल्ली। पीएनबी घोटोले (PNB scam) के मुख्य अभियुक्त नीरव मोदी (Nirav Modi) और उनके मामा मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) की 13 में से 12 लग्जरी कारें नीलाम (Auction of luxury cars) हो गई हैं। ईडी (ED) को इस नीलामी से 3.29 करोड़ रुपये मिला है। घोटाले के पैसों की वसूली के तहत यह नीरव मोदी (Nirav Modi) और उनके मामा मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) की अन्य प्रॉपटी को जब्त और नीलाम किया गया है। इन लग्जरी कारों की नीलामी मेटल एंड स्क्रैप ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (MSTC) ने की है।

ईडी ने की है कारों की नीलामी
नीरव मोदी (Nirav Modi) और उनके मामा मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) की लग्जरी कारों की नीलामी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से की जा रही है। ईडी (ED) ने पिछले साल इन लग्जरी कारों (luxury cars) को नीरव मोदी (Nirav Modi) और उनके मामा मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) से जब्त किया था। इन वाहनों में एक सिल्वर रंग की रॉल्स रॉयस (रिजर्व प्राइस 1,33,00,000 रुपये), एक पोर्शे (रिजर्व प्राइस 54,60,000 रुपये), एक लाल रंग की मर्सीडीज बेंज (रिजर्व प्राइस 14,00,000 रुपये), एक सफेद रंग की मर्सीडीज बेंज (रिजर्व प्राइस 37,80,000 रुपये) और एक बीएमडब्ल्यू (रिजर्व प्राइस 9,80,000 रुपये) शामिल हैं।
नीलामी से पहले खरीदारों को दिखाई गईं थी कारें
नीलामी से पहले संभावित खरीदारों को इस हफ्ते की शुरुआत में कारों को देखने और जांच की अनुमति दी गई थी। ईडी द्वारा यह नीलामी विशेष पीएमएलए अदालत द्वारा इन कारों की बिक्री की अनुमति देने के बाद की गई है।
नीरव मोदी (Nirav Modi) इस समय लंदन की जेल में
पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) इस वक्त लंदन की जेल में और जमानत की कोशिश कर रहे हैं। नीरव मोदी (Nirav Modi) को पिछले महीने ही गिरफ्तार किया गया था। 48 वर्षीय मोदी दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें : Car Insurance की 10 बड़ी बातें, जानेंगे तो बचेगा नुकसान
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications