नई दिल्ली। देश में लिस्टेड कार कंपनियों (India's car stocks) का सबसे बुरे दौर चल रहा है। पिछले 16 महीने में दौरान कार कंपनियों (Car companies) की मार्केट वैल्यू (Market value) करीब 2.42 लाख करोड़ रुपये (42 billion dollar) घट चुकी है। वहीं कई जानकारों का मानना है कि इन कार कंपनियों की दिक्कतें अभी भी खत्म होती नहीं लग रही हैं। कार कंपनियों की सबसे बड़ी दिक्कतों में एक है बैंकिंग सेक्टर से कार लोन का न मिल पाना।

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सेक्टर में ऑटोमोबाइल सेक्टर (Automobile sector)
देश का ऑटोमोबाइल सेक्टर (Automobile sector) इस वक्त सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों में एक। मुम्बई शेयर बाजार (BSE) में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 19 सेक्टरों में यह एक है। ऑटो मोबाइल सेक्टर ऑटोमोबाइल सेक्टर (Automobile sector) ने दिसंबर 2017 में अपना सर्वोच्च स्तर छुआ था, उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Bajaj Qute लांच, जानें 2.5 लाख की कार में क्या क्या है
बैंकिंग सिस्टम में पैसों की तंगी
देश के बैंकिंग सिस्टम (Banking system) में इस वक्त नगदी की तंगी (Cash crunch) है। इसके चलते ऑटो मोबाइल सेक्टर (Automobile sector) को लोन (loan) मिलने में दिक्कत हो रही है। इसका नतीजा है कि डीलरों के यहां कारों का स्टॉक् बढ़ता जा रहा है। लोगों को लोन आसानी से नहीं मिलने के चलते कार बिकना कठिन होता जा रहा है। जबकि पिछले साल तक यह दुनिया का सबसे तेजी से सेक्टर माना जा रहा था। शेयर बाजार में सूचीबद्ध मारुति (Maruti), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन अगर जानकारों की राय मानी जाए तो आगे भी इस सेक्टर में दिक्कतें बनी रहेंगी।
2 कंपनियों का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा
मुम्बई शेयर बाजार के बीएसई ऑटो इंडेक्स (S&P BSE Auto Index ) में सूचीबद्ध 16 में से केवल 2 कंपनियां ही ठीक-ठाक प्रदर्शन कर पाई हैं। इनमें से एक है टाटा मोटर्स (Tata Motors) और दूसरी है बजाज ऑटो (Bajaj Auto)। बाकी कंपनियों का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है।
यह भी पढ़ें : जानें नई Alto के फीचर, महंगी कारों को दे रही है टक्कर
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications