फ्लैट (Flat) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कई सेवाओं पर आपको कम टैक्स (Low tax) देना होगा।
नई दिल्ली: फ्लैट (Flat) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कई सेवाओं पर आपको कम टैक्स (Low tax) देना होगा। जी हां बिल्डर (Builder) द्वारा फ्लैट बेचने पर इसके साथ दी जाने वाली कार पार्किंग (Car parking) , स्विमिंग पूल (swimming pool), क्लब (Club) और जिम (Gym) जैसी सुविधाओं को सेवा नहीं माना जा सकता है। लिहाजा, इन सेवाओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूलना (GST Recovery) भी गलत है। यह व्यवस्था अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग (Authority of Advanced Ruling) (एएआर) की पश्चिम बंगाल की एक बेंच ने अपने फैसले में दी है।

जानकारी दें कि बेंच के मुताबिक इन सभी सेवाओं को एडऑन कंसट्रक्शन सर्विस (Add-on Construction Service) माना जाएगा। इतना ही नहीं और इस पर जीएसटी (GST) कम दर से लगेगा। इसके मुताबिक इन सेवाओं को कम्पोजिट कंस्ट्रक्शन सर्विसेज (Composite Construction Services) माना जाएगा। इन पर 12% या 5% की दर से जीएसटी (GST) लगेगा, जबकि विभिन्न सेवाओं पर जीएसटी 18% है। एएआर (AAR) ने फैसले में कहा कम्पोजिट सप्लाई भी कंस्ट्रक्शन सर्विस (Construction service) की तरह प्रमुख सप्लाई है। इसे टैक्सेशन (taxation) के लिहाज से कंस्ट्रक्शन सर्विस माना जाना चाहिए।
बंगाल पीयरलेस हाउसिंग डेवलपमेंट की एक अर्जी पर एएआर ने लिया फैसला
बता दें कि एएआर (AAR) की पश्चिम बंगाल पीठ का फैसला रीयल एस्टेट कंपनियों (Real Estate Companies) द्वारा घर खरीदारों को दी जा रही अतिरिक्त सेवाओं पर लगायी जा रही जीएसटी (GST) की दर से जुड़ी भ्रम की स्थिति को दूर करेगा। एएआर ने बंगाल पीयरलेस हाउसिंग डेवलपमेंट (Peerless Housing Development) की एक अर्जी पर यह फैसला दिया है।
स्पष्टीकरण मांगा गया
बंगाल पीयरलेस हाउसिंग डेवलपमेंट (Bengal Peerless Housing Development) ने इस मामले में स्प्ष्टीकरण (Clarification) मांगा था कि क्या अतिरिक्त सेवाओं को आवासी परियोजना निर्माण के साथ दी जाने समग्र आपूर्ति के तौर ही माना जाना चाहिये। कार पार्किंग (Car parking) , क्लब (Club) और जिम (GYM) की सेवाओं को आमतौर पर ऐसी परियोजनाओं में फ्लैट बुकिंग के साथ ही जोड़ा जाता है। जबकि एएआर ने कहा कि इस लिहाज से कराधान (Taxation) के मामले में समग्र आपूर्ति के पूरे मूल्य को निर्माण सेवा आपूर्ति ही माना जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications