ग्लोबल पेमेंट कंपनी Visa ने अपने नेटवर्क में Paytm Payments Bank को शामिल किया है।
नई दिल्ली: ग्लोबल पेमेंट कंपनी Visa ने अपने नेटवर्क में Paytm Payments Bank को शामिल किया है। जल्द ही आप Paytm के क्रेडिट और डेबिट कार्ड (Credit and Debit Card) इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके तहत पेटीएम (Paytm) जल्द ही Visa लिखे हुए डेबिट कार्ड जारी कर सकता है। भारत में तकरीबन 30 करोड़ लोग पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं। पेटीएम के साथ हाथ मिलाकर वीजा कंपनी (Visa company) इस ग्राहक वर्ग को अपने साथ जोड़ना चाहती है।
बैंक में 4.4 करोड़ वर्चुअल सेविंग्स अकाउंट
हालांकि पेटीएम बैंक (Paytm Bank) अभी तक अपने साथ अकाउंट खोलने वाले कस्टमर्स (Customers) को डिजिटल डेबिट कार्ड्स (Digital debit cards) उपलब्ध करा रहा था। अब ग्राहकों को फिजिकल कार्ड्स भी जारी किए जाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) द्वारा लाइसेंस (License) प्राप्त सात पेमेंट बैंकों में से एक पेटीएम, अभी तक RuPay (रूपे) डेबिट कार्ड जारी कर रही थी। पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) आगे भी ग्राहकों को रूपे डेबिट कार्ड जारी करती रहेगी। बता दें कि फिलहाल बैंक में 4.4 करोड़ वर्चुअल सेविंग्स अकाउंट हैं।
कस्टमर्स को मिलेंगी बेहतर सेवाएं
वहीं दूसरी ओर वीजा के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर Alfred F. Kelly ने बताया, 'हम पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड्स ऑफर (Credit card offer) करने के प्लान पर काम कर रहे हैं। इससे पेटीएम (Paytm) के लगातार बढ़ते कस्टमर बेस (Customer base) को बेहतर सेवाएं ऑफर (Offer) की जा सकेंगी। और तो भारत और दक्षिण एशिया में Visa ग्रुप के कंट्री मैनेजर T R Ramachandran के मुताबिक पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) ने औपचारिक तौर पर एक मेंबर के रूप में वीजा नेटवर्क को ज्वाइन किया है, इससे जल्द ही पेटीएम (Paytm) भारतीय बाजार (Indian market) में वीजा कार्ड्स इश्यू (Issue of Visa Cards) कर सकेगा।
नोटबंदी के बाद से ग्राहकों ने किया पेटीएम का इस्तेमाल
जानकारी दें कि पेटीएम (Paytm) को एक मोबाइल वॉलेट सॉल्यूशन (Mobile wallet solution) के तौर पर तैयार किया गया था। जिससे लोग कैश (Cash) न होने पर भी सभी भुगतान कर सकें। 2016 में नोटबंदी (Demonetization) के बाद पेटीएम (Paytm) के इस्तेमाल में तेज उछाल आया। तब से अब तक कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। पिछले कुछ महीनों से कंपनी अपने प्वाइंट ऑफ सेल सॉल्यूशंस (Point of Sale Solutions) बड़ा रही है। हाल ही में कंपनी ने अपना पेमेंट टर्मिनल (Payment terminal) भी लॉन्च किया, जिससे सभी तरीके के कार्ड्स (Cards) को एक्सेप्ट (Accept) किया जा सके।
दूसरी ओर इस बात की भी जानकारी दें कि पेटीएम मॉल (Paytm mall) पर आज कई लैपटॉप्स (laptop) पर भारी डील्स मिल रही हैं जिनमें डिस्काउंट के अलावा कैशबैक ऑफर (cashback offer) भी शामिल हैं। अगर आप एक नया लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो पेटीएम की डील्स पर नज़र डाल सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स (products) को आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड (ICICI credit card) द्वारा खरीदने पर 5% कैशबैक भी मिल रहा है। इसके अलावा कई प्रोमो कोड्स का उपयोग करने पर मूवी वाउचर्स, इलेक्ट्रिसिटी वाउचर्स आदि का लाभ भी मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications