तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (Tirumala Tirupati Devasthanam) (टीटीडी), जो कि भगवान वेंकटेश्वर के नाम से जाना जाता है।
नई दिल्ली: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (Tirumala Tirupati Devasthanam) (टीटीडी), जो कि भगवान वेंकटेश्वर के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं जो कि सबसे अमीर मंदिरों में से एक भी है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति (Tirupati) में स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर (Venkateswara Temple) के पास 9,259 किलो सोना है। जी हां मंदिर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न बैंकों (Bank) और मंदिर की ट्रेजरी (Temple treasury) में मंदिर का सोना जमा है। आज सोने के दाम के मुताबिक अगर मंदिर के कुल सोने (Total gold of the temple) की कीमत लगाई जाए, तो 32,890 रुपए प्रति दस ग्राम के हिसाब से 9,259 किलो सोने का दाम 3,045 करोड़ रुपए होगा।

इन बैंकों में जमा है सोना
जानकारी दें कि देश के सबसे धनी मंदिर (Richest temple) का कार्य संभालने वाली तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (Tirumala Tirupati Devasthanam) (TTD) संस्था ने मंदिर का 5,387 किलो सोना State Bank of India और 1,938 किलो सोना Indian Overseas Bank की गोल्ड डिपॉजिट स्कीम (Gold deposit scheme) में जमा है। वहीं तीन साल की गोल्ड डिपॉजिट स्कीम के मैच्योर होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 20 अप्रैल को 1,381 किलो सोना वापस किया। इसके अलावा TTD के पास 553 मिक्स्ड गोल्ड (Mixed Gold) है, जिसमें छोटी ज्वेलरी (Small jewelery) भी शामिल है।
रोजाना मंदिर में 2 से 3 करोड़ रुपए का चढ़ावा
इस बात से भी अवगत करा दें कि तिरुपति मंदिर (Tirupati temple) में रोजाना 2 से 3 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ता है। बता दें कि इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर (Temple) को सालाना लगभग 650 करोड़ रुपए का दान मिलता है। श्रद्धालु यहां नकदी, आभूषण, सोना-चांदी (gold Silver), संपत्ति और डीमैट शेयर्स (Demat shares) भी चढ़ाते हैं। इसके अलावा सिर्फ लड्डू बेचकर ही मंदिर की 75 करोड़ रुपए की कमाई हो जाती है।
केवल बाल बेच कर 42.03 करोड़ रुपए की आमदानी
इतना ही नहीं मंदिर (Temple) में बालों का दान (Donation of hair) देने की प्रथा है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर मंदिर में बाल अर्पित करते हैं। जानकारी के मुताबिक मंदिर में रोजाना एक टन से ज्यादा बाल (Hair) इकठ्ठा होते हैं, जिन्हें मंदिर की संस्था इंटरनेशनल कंपनियों (International companies) को बेचती है। यह बाल विग (Hair wig) और हेयर एक्सटेंशन (Hair extensions) बनाने के काम आते हैं। बालों की नीलामी (Hair auction) से मंदिर को सालाना तकरीबन 60 लाख डॉलर (42.03 करोड़ रुपए) की आमदनी होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications