एलएंडटी (L&T) Q4 का शुद्ध लाभ (Net Profit) आठ प्रतिशत बढ़कर 3,418 करोड़ रुपये रहा है।
नई दिल्ली: एलएंडटी (L&T) Q4 का शुद्ध लाभ (Net Profit) आठ प्रतिशत बढ़कर 3,418 करोड़ रुपये रहा है। जी हां इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) का मार्च, 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट (Consolidated profit) 7.9 फीसदी बढ़कर 3,418.24 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया, जबकि बीते साल समान तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 3,167.47 करोड़ रुपए रहा था। इस बात की जानकारी एलएंडटी (L&T)ने बीएसई (BSE) में दी गई फाइलिंग के माध्यम से दी है।

जानकारी दें कि पिछले वित्त वर्ष (financial year) 2018-19 की अंतिम तिमाही के दौरान एलएंडटी (L&T) की कंसॉलिडेटेड इनकम (Consolidated income) बढ़कर 45,555.29 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई। जबकि एक साल पहले समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 41,091.04 करोड़ रुपए रहा था। वहीं 31 मार्च, 2019 के अंत तक ग्रुप की कंसॉलिडेटेड ऑर्डर (Consolidated order book) बुक 2,93,427 करोड़ रुपए थी, जिसमें इंटरनेशनल ऑर्डर (International order) बुक का योगदान 22 फीसदी था।
वहीं दूसरी ओर एलएंडटी (L&T) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (Board of Directors) ने 18 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड (Share dividend) की भी सिफारिश की है, जिस पर अभी शेयरहोल्डर्स (Shareholders) से मंजूरी ली जानी बाकी है। आउटलुक (Outlook) पर कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही में भारत में आम चुनाव (general elections) हो रहे हैं, जिससे फैसले लेने की प्रक्रिया सुस्त हुई हैं और इसका असर वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही पर दिख सकता है।
हालांकि कंपनी ने अपने बयान में कहा हैं कि फिर भी, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट (Infrastructure Project) पर काम जारी रहेगा। इसके साथ ही एयरपोर्ट्स, रेलरोड्स (Airports, Railroads) जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ना जारी रहेगा। वहीं एलएंडटी (L&T) ने कहा कि संकटग्रस्त संपत्तियों के रिवाइवर और एनपीए (NPA) की रिकवरी से लिक्विडिटी (Liquidity from Recovery) की चिंताएं दूर होने का अनुमान है और बिजनेस सेंटीमेंट में सुधार देखने को मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications