नई दिल्ली: टाटा (Tata) अपने खाद्य कारोबार (Food business) को टाटा केमिकल्स लिमिटेड (Tata Chemicals Limited) (टीसीएल) से अलग कर टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड (Tata Global Beverages Limited) (टीजीबीएल) के साथ विलय करेगी। जी हां टाटा समूह (Tata group) ने बुधवार को अपने खाद्य कारोबार (Food business) को टाटा केमिकल्स लिमिटेड (टीसीएल) से अलग करके टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड (TGBL) (टीजीबीएल) को स्थानांतरित करने की घोषणा की। जानकारी दें कि यह पूरा सौदा शेयरों (Share) के आधार पर होगा और इससे एक बड़ी 9,000 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी होगी। टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड (Tata Global Beverages Limited) इस सौदे में टाटा केमिकल्स से नमक (Salt), मसाले (Spices) और दाल कारोबार (Pulses business) को खरीदेगा और बदले में उसे शेयर देगा। इस सौदे के बाद टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages) का नाम बदलकर टाटा कंज्यूमर प्रोडेक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Limited) हो जाएगा।

NCLT और SEBI की लेनी होगी मंजूरी
हालांकि कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages) और टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के निदेशक मंडलों ने बुधवार को अलग-अलग बैठकों में टीसीएल (TCL) के उपभोक्ता कारोबार को अलग करके टीजीबीएल (TGBL) में विलय करने की मंजूरी दी। इस विलय (Merger) में टाटा केमिकल्स लिमिटेड के हर शेयरधारक को एक शेयर के बदले टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के 1.14 नए इक्विटी शेयर (equity share) मिलेंगे। वहीं उदाहरण के लिए, जिस शेयरधारकों के पास टाटा केमिकल्स के 100 शेयर होंगे उसे टीजीबीएल (TGBL) में 114 शेयर मिलेंगे। इस प्रस्तावित लेनदेन से टाटा समूह (Tata group) की उपभोक्ता कारोबार केंद्रित नई कंपनी तैयार होगी जिसका कुल कारोबार 9,099 करोड़ रुपये होगा। इस सौदे को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (National company law tribunal) (एनसीएलटी), शेयर बाजारों (Share Bazar), सेबी (SEBI) और शेयरधारकों (Shareholders) की मंजूरी लेनी होगी।
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सोडा पाउडर उत्पादक कंपनी TCL
इस बात की भी जानकारी दें कि कंपनी ने बयान में कहा हैं कि दो उपभोक्ता केंद्रित कारोबार (Consumer oriented business) के मिलने से दोनों कंपनियों के शेयरधारकों (Shareholders of companies) को फायदा मिलेगा। इससे वे तेजी से बढ़ते एफएमसीजी (FMCG) (रोजमर्रा के उपभोग वाली वस्तुएं) क्षेत्र में दायरा बढ़ाने के साथ खाद्य एवं पेय पदार्थ (Food and beverages) बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकेंगे। टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages) "टेटली" और "टाटा टी ब्रांड" के तहत चाय की बिक्री जबकि "ऐट ओ क्लॉक" ब्रांड के तहत कॉफी की बिक्री करती है। इसके अलावा बोतलबंद पानी भी बेचती है। टीसीएल दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सोडा पाउडर उत्पादक कंपनी (Soda Powder Manufacturer Company) है। इस सौदे के बाद टीसीएल अपने प्रमुख केमिकल कारोबार पर ध्यान देगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications