वॉशिंगटन। अमेरिकी संचार नेटवर्क (US communications network) को विदेशी दुश्मनों से बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने राष्ट्रीय आपातकाल (National Emergency in US) की घोषणा कर दी। व्हाइट हाउस की प्रैस सचिव सारा सैंडर्स ने एक बयान में कहा, "यह आदेश संघीय सरकार को अमेरिकी कंपनियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अस्वीकार्य जोखिम पैदा करने वाले विदेशी प्रौद्योगिकी आपूर्तिकर्ताओं से व्यापारिक लेन-देन करने से रोकने की शक्ति देता है।" बयान के अनुसार, ट्रंप ने अमेरिका की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी तथा सेवाओं की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत यह आदेश जारी किया है।

अमेरिका की सुरक्षा के जरूरी कदम
व्हाइट हाउस (White House) ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह प्रशासन अमेरिका को सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने के लिए और अमेरिका में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचे में कमजोरी पैदा कर रहे और उनका दुरुपयोग करने वाले विदेशी दुश्मनों से अमेरिका की रक्षा करने के लिए जो कुछ भी जरूरी है वह करेगा।" बयान में आगे लिखा है, "यह आदेश अमेरिका में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी तथा सेवाओं से संबंधित खतरों को देखते हुए राष्ट्रीय आपातकाल घोषित (National Emergency in US) करता है और वाणिज्य मंत्री को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले लेन-देन पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार देता है।"
चीन की हुआवेई (Chinese company Huawei) के लिए आदेश जारी होने का अंदेशा
रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए तो, ट्रंप का यह आदेश चीन की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी हुआवेई (Chinese company Huawei) के लिए है। अमेरिका मानता है कि चीन हुआवेई (Chinese company Huawei) के उपकरणों का उपयोग सर्विलांस के लिए कर सकता है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया है। ट्रंप ने पिछले साल एक विधेयक पारित किया था जिसमें, अमेरिकी सरकार और उसके साथ काम करने वाले लोगों को हुआवेई और चीन की कई अन्य संचार कंपनियों के उत्पादों का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें : IPL-12 के करोड़पति क्रिकेटरों के एक रन की कीमत जानिए
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications